ICICI Bank FD Rates: यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के फैसले के बाद किया गया है। इस फैसले के बाद कई बैंक ने एफडी ब्याज दरों को घटा दिया है। ICICI Bank ने भी अपने एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है।

10 जून से लागू होंगी एफडी पर नई ब्याज दरें
एफडी की कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती की गई है। ये नई दरें आज 10 जून 2025 से लागू हो गई हैं और यह बदलाव सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा की गई एफडी पर लागू होगाय़ ये बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर प्रभावी होगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी ब्याज दरों में किया बदलाव
यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के फैसले के बाद किया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में केंद्रीय बैंक ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 6% से घटाकर 5.50% कर दिया। यह लगातार तीसरी बार है जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है, क्योंकि महंगाई अब नियंत्रण में मानी जा रही है।
ICICI बैंक की नई एफडी ब्याज दरों के मुताबिक 7 से 45 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को अब 3.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा और 46 से 90 दिन की अवधि के लिए ये दरें 4.00% और 4.50% तय की गई हैं। इसके अलावा 91 से 184 दिनों के लिए एफडी निवेश पर 4.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 5% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
वहीं, 185 दिनों से लेकर 270 दिनों के लिए निवेश करने पर आम नागरिकों को 5.50% और सीनियर सिटीजन को 6% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
इसके अलावा 271 दिनों से और 1 साल से कम की अवधि के लिए अगर आप एफडी में निवेश करते हैं तो आम नागरिकों को 5.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.25% का ब्याज दिया जा रहा है।
1 साल से ज्यादा और 15 महीने से कम के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो आम नागरिकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.75% का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कुछ टेन्योर के लिए एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। इसके बारे में आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications