ICICI Bank FD Rate: प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से ICICI बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है. ग्राहकों को अब फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिलेगा. नई दरें आज 16 अगस्त से ही लागू हो गई हैं. चुंकि FD निवेश का पारंपरिक तरीका है, जोकि सुरक्षित निवेश के सबसे बेहतर विकल्प में शामिल है. इसलिए बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाते हैं. खास बात ये है कि इनवेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर FD पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी निवेशकों को पहले से ही होती है. साथ ही 5 साल की FD पर टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है.
ICICI बैंक की FD पर ब्याज दरें
ICICI बैंक ने 3 करोड़ रुपए तक की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. 7 से 29 दिनों की FD पर 3 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा. 30 से 45 दिनों के लिए 3.5%, 46 से 60 दिनों के लिए 4.25%, 61 से 90 दिनों के लिए FD पर ब्याज दर 4.50%, 91 से 184 दिनों के लिए FD पर 4.75% ब्याज मिल रहा है.
बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 185 से 270 दिनों के लिए FD पर 5.75% ब्याज मिल रहा. 271 से 1 साल की अवधि की FD पर 6% ब्याज दर, 1 साल से 15 महीने के लिए 6.7%, 15 महीने से 18 महीने के लिए 7.25%, 18 महीने से 2 साल के लिए 7.25%, 2 साल 1 दिन से 5 साल तक के लिए 7% और 5 साल 1 एक दिन से 10 साल के लिए 6.90 फीसदी ब्याज दर मिलेगा.

बैंक FD पर मिलता है टैक्स छूट
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक वित्त वर्ष में 1.50 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के मुताबिक, हालांकि, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD/TD पर एक वित्त वर्ष में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपये से ज्यादा है, तो TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD/TD पर कर TDS कटौती न करने रिक्वेस्ट करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications