नई दिल्ली, अप्रैल 6। बैंकिंग के मोर्चे पर एक अच्छी और एक बुरी खबर आई है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। वहीं एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये से कम तक की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने यह घोषणा आज की है। आगे जानिए सामान्य और वरिष्ठ दोनों तरह के लोगों के लिए 6 अप्रैल, 2022 से लागू होने वाली नयी ब्याज दरें।
नयी ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर 7 दिनों से 29 दिनों में 2.50 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। 30 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 2.75 प्रतिशत, 61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 3.00 प्रतिशत और 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर है। बैंक 185 दिन से 270 दिन और 271 दिन से एक साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर क्रमश: 3.60 फीसदी और 3.70 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है।
घटाई ब्याज दर
पहले, बैंक एक वर्ष से 15 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.20 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करता था। हालाँकि, अब ये ब्याज दर 4.15 प्रतिशत होगी, जो 5 आधार अंकों की कमी है। पहले बैंक 15 महीने से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करता था, लेकिन अब यह दर 4.20 प्रतिशत। बैंक ने पहले 18 महीने से दो साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4.35 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की थी, लेकिन अब यह दर 5 बीपीएस की गिरावट के साथ 4.30 प्रतिशत होगी।
एचडीएफसी बैंक का तोहफा
एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ब्याज दर में वृद्धि आज से प्रभावी हो गई है। बैंक ने 6 अप्रैल, 2022 से एक वर्ष से दो वर्ष में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। पहले बैंक 1 वर्ष और 1 वर्ष 1 दिन से 2 वर्ष में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5 फीसदी ब्याज दर की पेशकश करता था। लेकिन संशोधन के बाद, ये ब्याज दर 5.10 प्रतिशत होगी।
बचत खाते पर ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक ने आज बचत बैंक खाते पर भी अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है। बचत बैंक जमा खातों के लिए ब्याज दर 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 3.00 प्रतिशत और 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर 3.50 प्रतिशत होगी।
किसके लिए लागू होंगी ये ब्याज दरें
नयी दरें घरेलू, एनआरओ और एनआरई सहित जमा बचत बैंक खातों पर लागू होंगी। बचत बैंक ब्याज की गणना खाते में दैनिक बैलेंस के आधार पर की जाएगी और बैंक द्वारा हर तिमाही में इसका भुगतान किया जाएगा। दूसरी ओर, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 10 लाख रुपये से कम के बचत खातों पर ब्याज दर को 2.75% से घटाकर 2.70% कर दिया है। 10 लाख रु से अधिक के बैलेंस पर ब्याज दर 2.80% से घटाकर 2.75% कर दी गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications