नई दिल्ली, मार्च 2। अगर आप शेयर बाजार में निवेश के मौके खोज रहे हैं, तो यहां पर आपको 6 शेयरों के बारे में बताया जा रहा है। यह 6 शेयर आपको जल्द ही यानी कुछ ही महीने में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इन शेयरों में निवेश के बारे ने देश की जानीमानी ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने सलाह दी है। इस कंपनी ने इन शेयरों को किस रेट पर खरीदें और और कहां तक जा सकता है, इन शेयरों का रेट, यह बताया गया है।
जानिए क्यों बताया जा रहा है इन शेयरों को मौका
रूस और यूक्रेन विवाद के बीच शेयर बाजार में काफी उठा पटक है। इससे कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और कुछ मेटल्स के भाव में भारी तेजी दर्ज करा दी है। रूस इन कमोडिटी का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देश है। इस विवाद के चलते इन कमोडिटी के दाम दुनियाभर में बढ़ गए हैं। कच्चा तेल जहां 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया है, वहीं अन्य कमोडिटी के रेट भी बढ़े हैं।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल या अपेक्षाकृत हल्के प्रतिबंधों को संतुलित किया जाना अल्पावधि में वैश्विक इक्विटी रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण होगा। वहीं हालिया करेक्शन निवेशकों के लिए खरीदारी का एक अच्छा मौका दे रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस करेक्शन को निवेशकों के लिए लगातार ग्रोथ वाली कंपनियां निवेश के लिए अच्छी हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि किन 6 शेयरों में निवेश करके कुछ ही माह में फायदा कमाया जा सकता है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की निवेश सलाह वाले शेयर
- एसबीआई में आईसीआईसीआई डायरेक्ट में निवेश की सलाह दी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने बताया है कि लोग 475 रुपये से 485 रुपये के बीच इस शेयर को खरीद सकते हैं। वहीं बताया गया है कि एसबीआई का शेयर 545 रुपये के रेट तक जा सकता है। वहीं आज एसबीआई का शेयर एनएसई पर 474.25 रुपये के रेट पर बंद हुआ है।
- माइंडट्री में भी कंपनी ने निवेश की सलाह दी है। कंपनी की सलाह के अनुसार माइंडट्री का शेयर 3,700 रुपये से लेकर 3,780 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है। वहीं माइंडट्री के लिए टार्गेट प्राइस 4,148 रुपये का बताया है। हालांकि आज यह शेयर एनएसई पर 3,909 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में निवेश खुद तय कर सकते हैं कि निवेश किस रेट पर करना है।
जानिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट की निवेश सलाह वाले 2 और शेयर
अम्बुजा सीमेंट के शेयर में भी निवेश की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शेयर में 295 रुपये से लेकर 310 रुपये के स्तर पर निवेश किया जा सकता है। वहीं इस शेयर का टार्गेट प्राइस 348 रुपये का बताया गया है। वहीं आज अम्बुजा सीमेंट का शेयर एनएसई पर 305.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
कंपनी ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में भी निवेश की सलाह दी है। कंपनी ने बताया है कि बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में निवेश 1,790 रुपये के आसपास किया जा सकता है। वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर का प्राइस टार्गेट 2,010 रुपये का बताया है। इसके अलावा आज बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर एनएसई पर 1,812 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
जानिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट की निवेश सलाह वाले 2 और शेयर
- आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में निवेश की सलाह दी गई है। इस शेयर में 258 रुपये से लेकर 268 रुपये के आसपास निवेश की सलाह है। वहीं आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का प्राइस टार्गेट 305 रुपये बताया गया है। इसके अलावा आज आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का शेयर एनएसई पर 273.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
- ग्रिंडवेल नॉर्टन में भी निवेश की सलाह दी गई है। बताया गया है कि इस शेयर में 1,550 रुपये से लेकर 1,620 रुपये के आसपास तक निवेश किया जा सकता है। वहीं इस शेयर का प्राइस टार्गेट 1,800 रुपये बताया गया है। यह शेयर आज एनएसई पर 1,586 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications