नई दिल्ली। आमतौर पर नौकरीपेशा लोगों को होम लोन आसानी से मिल जाता है। नौकरीपेशा लोगों के पास अपनी कमाई का जरिया बताने का प्रमाण होता है, यही कारण है कि आवास लोन आसानी से पा जाते हैं। वहीं पर अगर कोई खुद का छोटा मोटा कारोबारी है, तो उसके लिए होम लोन पाना आसान नहीं होता है। समाज में बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो रोज रोज की कमाई पर गुजारा करता है। इनमें बढ़ई, प्लंबर्स, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेलर, पेंटर, मैकेनिक, कंप्यूटर रिपेयर जैसे लोग शामिल हैं। लेकिन अब ऐसे लोगों को भी आसानी से होम लोन मिल सकेगा वह भी लाखों रुपये का। आइये जानते हैं किसने यह विशेष स्कीम शुरू की है।
आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस की ये है नई स्कीम
आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस कंपनी ने एक विशेष स्कीम लांच की है। इस स्कीम का नाम ‘अपना घर ड्रीम्ज-Apna Ghar Dreamz' रखा है। आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस की इस स्कीम के तहत स्किल्ड प्रोफेशनल्स को होम लोन देने की सुविधा दी जाएगी। ऐसे लोग जो इनफॉर्मल सेक्टर में काम करते हैं, वह अब 2 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का होम लोन आसानी से ले सकते हैं।
जानिए नई स्कीम के तहत होम लोन लेने का तरीका
आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस के प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध कमानी के अनुसार अब आपको ज्यादा दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं है। इस नई स्कीम के तहत होम लोन के लिए आपको बस पैन कार्ड, आधार और पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट दिखाने होंगे, जिसके आधार पर आपको 5 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकता है।
जानिए होम लोन लेने के लिए खाते में कितना होना चाहिए पैसा
आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस की इस नई स्कीम के तहत होम लोन लेने के लिए व्यक्ति के बैंक खाते में 1500 रुपये का बैलेंस जरूर होना चाहिए। इसके आधार पर 5 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
ज्यादा होम लोन चाहिए तो कितना चाहिए बैंक बैलेंस
अगर आप आईसीआईसीआई होम लोन फाइनेंस की नई स्कीम के तहत ज्यादा होम लोन चाहते हैं तो आपके खाते में 3000 रुपये का बैलेंस होना चाहिए। अगर आपके खाते में 3000 रुपये से ज्यादा का बैलेंस होगा तो आप 500000 रुपये से बड़ा होम लोन लेने के पात्र होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications