IDBI Bank FD Rate : फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को भारत में सबसे सुरक्षित निवेश ऑप्शनों में से एक माना जाता है। ये असल में सुरक्षित है भी, क्योंकि इसमें पैसे डूबने का खतरा न के बराबर होता है। इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में कई बैंक निवेशकों को एफडी पर बेहतर ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और बैंक ने एफडी पर बढ़ी हुई ब्याज दरों का ऐलान किया है। ये बैंक है आईडीबीआई बैंक। इसने एक फेस्टिव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है, जिसे 'अमृत महोत्सव एफडी' नाम दिया गया है। आगे जानिए कि इस स्कीम में निवेशकों को कितना फायदा होगा।

अधिकतम कितना फायदा होगा
आईडीबीआई बैंक के मुताबिक 555 दिनों की अवधि के लिए यदि कस्टमर्स एफडी कराते हैं तो उन्हें 6.90 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। मगर ध्यान रहे कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। यानी ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है।
1 साल और 2 साल की ब्याज दर
आईडीबीआई बैंक ने और भी अलग-अलग एफडी अवधियों पर अपनी ब्याज दर बढ़ाई है। ये ब्याज दरें 21 अक्टूबर से लागू हो गयी हैं। ये दरें अलग-अलग मैच्योरिटी अवधियों के लिए लागू होंगी। बता दें कि आईडीबीआई बैंक ने 1 साल की जमा पर ब्याज दर को 6.75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। वहीं दो साल की डिपॉजिट पर अब 6.85 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा।

इस स्कीम की वैलिडिटी बढ़ाई
इसके अलावा आईडीबीआई बैंक ने अपनी दो काफी पसंद की जा रही स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान की अवधियों की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। इनमें आईडीबीआई नमन सीनियर सिटिजन डिपॉजिट और अमृत महोत्सव एफडी स्कीम शामिल हैं। इनकी वैलिडिटी को 31 अक्टूबर 2022 से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया है। वहीं बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर में 10 आधार अंकों का इजाफा किया है।
फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें
आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरें 11 अक्टूबर से लागू हैं। आईडीबीआई बैंक इस समय सामान्य लोगों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी की पेशकश कर रहा है। इन पर निवेशकों को 2.70 प्रतिशत से 5.80 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दरें 3.20 प्रतिशत से 6.55 प्रतिशत तक हैं।

कितनी है न्यूनतम और अधिकतम ब्याज दर
आईडीबीआई बैंक इस समय सामान्य लोगों के लिए अधिकतम 5.80 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अधिकतम 6.55 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ने नमन सीनियर सिटिजन डिपॉजिट नाम से एक स्पेशल स्कीम चला रखी है। ये एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है। इसे बैंक ने अप्रैल में शुरू किया था। वहीं भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के मौके पर आईडीबीआई बैंक ने स्पेशल "अमृत महोत्सव एफडी" स्कीम की शुरुआत की थी। ये एफडी स्कीम 500 दिनों की अवधि वाली है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications