नयी दिल्ली। जब से कोरोना संकट शुरू हुआ है तब से बहुत से लोगों के सामने पैसों की दिक्कतें बनी हुई हैं। करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं, जबकि नौकरी पेशा लोगों को सैलेरी में कटौती का सामना करना पड़ा है। छोटे कारोबारियों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों तक को कोरोना के चलते आर्थिक झटका लगा है। कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते अब धीरे-धीरे कारोबार शुरू हो रहे हैं। मई में काम करने वालों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। मगर अभी भी लोगों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं एक खास जिसे कोरोना पर्सनल लोन नाम दिया गया है। पर्सनल लोन के बजाय आप कोरोना पर्सनल लोन लें, जिसमें आपको कम ब्याज चुकाना है। आइये जानते हैं इस लोन के बारे में सब कुछ।
कौन से बैंक दे रहे हैं कोरोना पर्सनल लोन :
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- पंजाब नेशनल बैंक
- इंडियन बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- महाराष्ट्र बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
क्या हैं इस लोन के फायदे
कम ब्याज दर
कोरोना पर्सनल लोन का सबसे बड़ा फायदा है कम ब्याज दर। पर्सनल लोन पर आम तौर पर बैंक 8.75 फीसदी से लेकर 26 फीसदी तक ब्याज वसूलते हैं। वैसे ये ब्याज दर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर तय की जाती है। मगर जहां तक कोरोना पर्नसल लोन का सवाल है तो इसमें आपको 7.20 फीसदी से 10.25 फीसदी की ब्याज दर चुकानी होगी। ध्यान रहे कि बैंक अपने मौजूदा लोन ग्राहकों को ये लोन दे रहें हैं, इसीलिए इसकी ब्याज दर कम है।
कम लगेगी प्रोसेसिंग फीस
पर्सनल लोन के मामले में कोई भी बैंक आपसे लोन राशि के 4 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस वसूल सकता है। मदर कोरोना पर्सनल लोन के मामले में बतौर प्रोसेसिंग फीस बैंक जीरो से 500 रुपये तक ले रहे हैं। मौजूदा ग्राहकों को लोन दिए जाने से ये एक तरह का डिस्काउंट भी है।
कितना मिल सकता है लोन
आपको पर्सनल लोन 50000 रु से लेकर 20 लाख रु तक मिल सकता है। कुछ बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां 40 लाख रु तक का लोन दे सकती हैं। मगर कोरोना पर्सनल मौजूदा संकट को देखते हुए आर्थित स्थिति बेहतर बनाने के लिए दिया जा रहा है। इसलिए इसमें आपको 5 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। अगर आपकी जरूरत छोटी है तो आप 25000 रु का कम लोन भी ले सकते हैं।
क्या है इस लोन के लिए योग्यता
पर्सनल लोन के मामले में बैंक आपकी जॉब प्रोफाइल, कंपनी, इनकम और खास कर क्रेडिट स्कोर सहित काफी कुछ देखेंगे। मगर कोरोना पर्सनल लोन मौजूदा ग्राहकों के लिए है इसलिए आपकी काफी डिटेल बैंक के पास होगी। इसलिए इस पर्सनल लोन में आपकी क्रेडिट प्रोफाइल और कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड देखा जाएगा।
चुकाने के लिए कितना मिलेगा समय
पर्सनल लोन चुकाने की अवधि 1 से 5 साल होती है। कुछ बैंक आपको 7 साल तक का समय भी दे सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि कोरोना पर्सनल लोन की अवधि कम है। ये लोन अस्थाई दिक्कत से निपटने के लिए दिया जा रहा है इसलिए इसकी समयसीमा कम होगी। अधिकतर बैंक इस लोन के लिए 3 साल की अवधि दे रहे हैं।
कब तक मिल सकता है लोन
अगर आप कोरोना पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको विभिन्न बैंकों की अंतिम तिथि के अनुसार आवेदन करना होगा। उदाहरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई बैंकों में कोरोना पर्सनल लोन के लिए 30 जून 2020 आवेदन किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications