नयी दिल्ली। 2020 के लिए शेयर बाजार काफी उठापटक वाला रहा। शुरुआत महीनों में कोरोना महामारी फैलने के कारण बाजार गिरा, मगर अनलॉक की शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लगातार ऊपर चढ़ते चले गए। अब दोनों ही सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर हैं। इस बीच कई शेयरों ने काफी तगड़ा रिटर्न दिया। यहां हम आपको ऐसे ही 4 शेयरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2020 में निवेशकों को मालामाल कर दिया। जबकि ये चारों ही शेयर अगले साल यानी 2021 में भी बढ़िया रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। ये चारों शेयर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के हैं। मोतीलाल ओसवाल इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने इन शेयरों के अच्छा रिटर्न देने की संभावना जताई है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर मार्च में 283.9 रु तक गिर गया था, जबकि आज 10 दिसंबर को ये 506.95 रु पर बंद हुआ है। बैंक का रिटेल डिपॉजिट में काफी बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा साल आधार पर 6 गुना बढ़ कर 4251 करोड़ रु रहा। पिछले साल इसी तिमाही बैंक 655 करोड़ रु के मुनाफे में रहा था। वहीं इसकी शुद्ध ब्याज मार्जिन 8077 करोड़ रु से 16 फीसदी बढ़ कर 9366 करोड़ रही। इस शेयर में आगे अच्छा रिर्टन देने की संभावना है।
मुथूट फाइनेंस
मुथूट फाइनेंस का शेयर 1 जनवरी को 761 रु था। आज मुथूट फाइनेंस का शेयर 1182.55 रु पर बंद हुआ है। यानी 1 जनवरी से अब तक इस शेयर ने निवेशकों को 55.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। मोतीलाल ओसवाल इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने उम्मीद की है कि ग्राहकों पर सोने के ऊंचे भाव और लॉकडाउन के असर के कारण उच्च गोल्ड लोन की मांग को देखते हुए ये शेयर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देगा। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़ कर 931 करोड़ रु रहा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल की पैरेंट कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्र है, जिसके चलते कंपनी के लिए बैंकिंग सिस्टम और कैपिटल मार्केट से पैसा जुटाना आसान है। मार्च में ये शेयर 91.3 रु तक गिर गया था, जबकि आज ये 170 रु पर बंद हुआ है। कंपनी की लोन ग्रोथ में भी बढ़त की संभावना जताई गई है। साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल का मुनाफा भी 264 करोड़ रु से 34 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 353 करोड़ रु हो गया था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम भी 2936 करोड़ रु से 5 फीसदी बढ़ कर 3071 करोड़ रु रही थी।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर मार्च में 191.6 रु तक गिर गया था, जबकि इस समय 346.40 रु पर है। साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा भी 767.95 करोड़ रु से 3 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 789.67 करोड़ रु हो गया था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम भी 4980.80 करोड़ रु से बढ़ कर 4987.64 करोड़ रु रही थी। अगर आप शेयर में निवेश की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे कि अच्छे रिटर्न की उम्मीद के साथ यहां जोखिम भी है। आपको इस पहले से विचार करना होगा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications