कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकन के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सब कुछ बंद है ज्यादातर लोग घर में रह रहे है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकन के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सब कुछ बंद है ज्यादातर लोग घर में रह रहे है। इतना ही नहीं कोविड के चलते पूरी दुनिया में शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो केंद्र सरकार आपको लिए अच्छा ऑफर लाई है। आप घर बैठे ही सस्ती दरों पर सोने में निवेश कर सकते हैं। आज यानि 20 अप्रैल से भारत सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को शुरू कर रही है।
अक्षय तृतीया से पहले खरीदें सस्ता सोना
भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम जारी करने का फैसला किया है। अक्षय तृतीया भी 26 अप्रैल को है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो मोदी सरकार आपके लिए आज यानी 20 से 24 अप्रैल तक सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। जानकारी दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स आज 20 अप्रैल से 8 सितंबर तक छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 2.5 फीसदी तक का ब्याज भी मिलेगा।
1 ग्राम सोने में भी कर सकते हैं निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप एक ग्राम सोने में भी निवेश कर सकते हैं। आप यहां एक साल में कम से कम एक ग्राम और ज्यादा से ज्यादा 500 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने से आपको टैक्स छूट भी मिलती है।
कब-कब जारी होंगे बॉन्ड
पहली सीरीज: पहली सीरीज में 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच इसका सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। पहली किस्त 28 अप्रैल को जारी किया जाएगी।
दूसरी सीरीज: 11 मई से लेकर 15 मई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 19 मई को जारी की जाएगी।
तीसरी सीरीज: 8 जून से लेकर 12 के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी।
चौथी सीरीज: 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी की जाएगी।
पांचवीं सीरीज: 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
छठी सीरीज: 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।
जान लें नियम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरीयड वैसे तो 8 साल का है लेकिन 5 साल के बाद निवेशक चाहें तो इससे बाहर निकल सकते हैं।
जानिए बॉन्ड में निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 2.5 फीसदी तक का ब्याज भी मिलेगा। बांड को ट्रस्टी व्यक्तियों, एचयूएफ, ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं ग्राहकी की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम प्रति व्यक्ति, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों के लिए 20 किलोग्राम और प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) समान होगी।
फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने के लिए केवाईसी मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म में पैन नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य है।
आप यहां से खरीद सकते सस्ता सोना
- आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुने गए पोस्ट ऑफिस और एनएसई एवं बीएसई के जरिए होती है।
- बता दें कि आप इन सभी में से किसी भी एक जगह जाकर बॉन्ड स्कीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से पिछले 3 दिन 999 प्योरिटी वाले सोने की दी गई कीमतों के आधार पर इस बांड की कीमत रुपये में तय होती है। जानकारी दें कि भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करने पर बॉन्ड की कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत
इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी। इसका मकसद फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाना तथा सोने की खरीद में उपयोग होने वाली घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। घर में सोना खरीद कर रखने की बजाय अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्स भी बचा सकते हैं।
ऑनलाइन लेने पर छूट भी
अगर निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को फिजिकल तरीके की जगह ऑनलाइन तरीके से लेते हैं तो उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications