आपकी भी इनकम जीरो है? फिर भी भरना पड़ेगा ITR, जानें किस तरह के लोगों के जरूरी है ये नियम
ITR Return Filing: बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उनकी सालाना आय टैक्स-फ्री सीमा से कम है, तो उन्हें ITR (आयकर रिटर्न) दाखिल करने की जरूरत नहीं है। हालांकि इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, छूट सीमा से कम आय होने पर ITR दाखिल करना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ श्रेणियों में आने वाले लोगों को ITR दाखिल करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर जुर्माना या कानूनी नोटिस भी मिल सकता है।

ITR दाखिल करना जरूरी हो जाता है, भले ही आपकी आपकी इनकम सीमा से कम हो।
- चालू खाते में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा करने वाले लोग- अगर आपने किसी भी बैंक में अपने चालू खाते में एक साल के अंदर ₹1 करोड़ या उससे ज्यादा जमा किए हैं, तो ITR दाखिल करना ज़रूरी है। अगर आपकी कर योग्य आय शून्य भी है, तो भी आपको ITR दाखिल करना होगा। यह नियम नकद और डिजिटल दोनों तरह के लेन-देन पर लागू होता है।
- बिजली बिल पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च करने वाले लोग- अगर आपने एक साल में 1 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल चुकाया है, तो ITR दाखिल करना अनिवार्य हो जाता है। यह नियम उन लोगों पर लागू होता है जिनकी घोषित आय कम है लेकिन खर्च ज्यादा हैं। इससे आयकर विभाग आपकी इनकम और खर्च के बीच के अंतर की जांच कर सकता है।
- अगर 25 हजार रुपये या उससे अधिक का TDS कटा हो तो- अगर आपकी आय पर ₹25 हज़ार या उससे अधिक का TDS (स्रोत पर कर कटौती) कटा है, तो ITR दाखिल करना अनिवार्य है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 50,000 रुपये रखी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन लोगों से कर काटा गया है, वे अपनी आय का सही हिसाब-किताब दिखाएं।
- विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये या उससे अधिक खर्च करने वाले लोग- अगर आपने एक साल में विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये या उससे अधिक खर्च किए हैं, तो आपको ITR दाखिल करना होगा। चाहे आपने यह खर्च निजी यात्रा पर किया हो या व्यावसायिक यात्रा पर। यह नियम आपके खर्चों पर नजर रखने और काले धन पर रोक लगाने के लिए बनाया गया है।
- विदेशी संपत्ति या खाता रखने वाले लोग- अगर आपके पास किसी अन्य देश में कोई संपत्ति है या किसी विदेशी बैंक खाते में साइन करने का अधिकार है, तो आपके लिए ITR दाखिल करना आवश्यक है। यह नियम विदेशी आय और संपत्तियों पर नज़र रखने के लिए है। ITR दाखिल करते समय आपको इन संपत्तियों का पूरा डिटेल्स देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications