Cibil Score: जब भी आप बैंक या किसी फाइनेंशियल कंपनी से लोन लेते हैं तो सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर देखा जाता है। यह आपके पिछले क्रेडिट स्कोर को दिखाता है यानी आपने पहले के लोन और क्रेडिट कार्ड बिल कितनी समय पर चुकाए हैं। अगर स्कोर कम है तो लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि सही कदम उठाकर आप सिर्फ 30 दिनों में 200 पॉइंट तक स्कोर बढ़ा सकते हैं।

समय पर करें भुगतान
अगर आपके ऊपर किसी लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का बिल बाकी है, तो उसे बिना देर किए चुका दें। समय पर पेमेंट करना सबसे जरूरी कदम है। ऐसा करने से बैंक और क्रेडिट ब्यूरो दोनों पर आपका भरोसेमंद इमेज बनेगा।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित रखें
अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक होता है। कोशिश करें कि आप अपनी कुल लिमिट का 30% से कम ही यूज करें। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी कार्ड लिमिट 1 लाख रुपए है, तो 30000 रुपए से ज्यादा खर्च न करें। इससे आपका क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत रहेगा।
रिपोर्ट में गलती हो तो तुरंत सुधारें
कई बार क्रेडिट रिपोर्ट में पुराना लोन या गलत जानकारी भी दर्ज रहती है। इस वजह से भी स्कोर कम हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपनी रिपोर्ट चेक करते रहें और कोई गलती मिले तो तुरंत उसे सही करवाएं।
छोटे लोन को जल्दी निपटाएं
अगर आपके पास कई तरह के लोन हैं, तो छोटे-छोटे लोन को पहले खत्म करने की कोशिश करें। इससे आपका कर्ज बोझ हल्का होगा और स्कोर पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। साथ ही, नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बार-बार आवेदन करने से बचें।
लें सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड
जिनका स्कोर बहुत कम है, उनके लिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड एक बेहतर विकल्प है। यह कार्ड आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले जारी होता है। इस कार्ड को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और समय पर भुगतान करने से आपका स्कोर धीरे-धीरे ऊपर जाता है।
अगर आप इन 5 स्टेप्स को लगातार 30 दिन तक अपनाते हैं तो आपका सिबिल स्कोर 200 अंक तक बढ़ सकता है। हालांकि, बहुत कम स्कोर को सही स्तर तक पहुंचाने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है। लेकिन अगर आप समय पर भुगतान और सही वित्तीय आदतें अपनाते हैं तो न सिर्फ स्कोर बेहतर होगा बल्कि आपको कम ब्याज दर पर आसानी से लोन भी मिल सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications