नई दिल्ली, दिसंबर 10। बैंक और पोस्ट ऑफिस में इस वक्त काफी कम ब्याज मिल रहा है। वहीं देश की एक बड़ी कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) बहुत ज्यादा ब्याज कमाने का मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपना एनसीडी जार किया है। अगर इसमें निवेश किया जाता है, तो कोई भी 9.25 फीसदी तक का ब्याज कमा सकता है। लेकिन अगर निवेशकर्ता एक शर्त पूरी करता है तो वह अधिकतम 9.50 फीसदी तक का ब्याज 5 साल तक लगातार पा सकता है।
आइये जानते हैं कि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) का यह ऑफर क्या है और किन लोगों को अधिकतम ब्याज मिल सकता है। वहीं न्यूनतम कितना निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानिए कितने समय के लिए इन एनसीडी में निवेश किया जा सकता है।
पहले जानिए एनसीडी में आवेदन की अंतिम तिथि
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी किया है। यह निवेश के लिए 9 दिसंबर 2021 को खुल गया है। कंपनी ने बताया है कि इसमें 20 दिसंबर 2021 तक निवेश किया जा सकता है। लेकिन यहां पर एक बात याद रखना चाहिए कि कंपनी को अगर तय राशि का ऑफर लोगों से मिल गया तो इसे पहले भी बंद किया जा सकता है। ऐसे में आवेदन के लिए अंतिम तिथि का इंतजार करना ठीक नहीं रहेगा।
कितना पैसा जुटा रही है कंपनी
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने बताया है वह अधिकतम 1000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। हालांकि इस एनसीडी का बेस साइज 200 करोड़ रुपये का है। लेकिन कंपनी 800 करोड़ रुपये का अभिदान और रख सकती है।
अब जानिए कितना मिलेगा ब्याज
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने बताया है कि कंपनी एनसीडी में निवेश के 8 तरह के मौके दे रही है। इनमें 8.35 फीसदी से लेकर 9.26 फीसदी तक का ब्याज कोई भी ले सकता है। वहीं कंपनी 0.25 फीसदी का इंसेंटिव भी दे रही है। लेकिन यह इंसेंटिव उन्हीं निवेशकों को दिया जाएगा, जिन्होंने पहले के एनसीडी में निवेश किया हो। इसके लिए कंपनी की बेवसाइट पर डिटेल चेक किया जा सकता है।
अब जानिए न्यूनतम निवेश की सीमा
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने अपने एनसीडी के डिटेल में बताया है कि लोगों को न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। प्रत्येक एनसीडी का मूल्य 1000 रुपये तय किया गया है। इस प्रकार न्यूनतम 10 एनसीडी लेना जरूरी है। वहीं इसके बाद कितना भी निवेश किया जा सकता है।
जानिए एनसीडी में निवेश का न्यूनतम समय
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इन एनसीडी में लोग तीन समयावधि के लिए निवेश कर सकते हैं। एक है 2 साल के लिए, दूसरा है 3 साल के लिए और तीसरा है 5 साल के लिए। इसमें ब्याज लेने के भी तीन विकल्प दिए गए हैं। पहला है मासिक ब्याज लेने का विकल्प। दूसरा विकल्प है वार्षिक ब्याज लेने का विकल्प। इसके अलावा आप अगर चाहें तो एनसीडी की अवधि पूरी होने पर एक साथ ब्याज और मूल रकम ले सकते हैं।
अब जानिए क्या होती है एनसीडी
नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) एक तरह का फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है। इसको कंपनियां जारी करती है। इसके माध्यम से कंपनियां आमलोगों से पैसा जुटाती हैं। इसके लिए पब्लिक इश्यू लाया जाता है। इन एनसीडी में निवेश करने वालों को एक तय दर से ब्याज दिया जाता है। एनसीडी की समयावधि तय होती है। इसकी मैच्योरिटी पर निवेशकों को ब्याज के साथ मूल रकम लौटा दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications