नई दिल्ली, जनवरी 3। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एनआईएमएफ) ने घोषणा की है कि वे निप्पॉन इंडिया निफ्टी ऑटो ईटीएफ लॉन्च करेंगे। ये इस सेक्टर के लिए भारत का पहला ऑटो ईटीएफ होगा। निप्पॉन ऑटो ईटीएफ एक ओपन एंडेड स्कीम होगी, जो निफ्टी ऑटो इंडेक्स को ट्रैक करेगी। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 5 जनवरी 2022 को खुलेगा और 14 जनवरी 2022 को बंद होगा। यानी ये ईटीएफ निवेशकों के लिए 10 दिनों के लिए खुला रहेगा। निप्पॉन ने बताया कि एनएफओ के दौरान जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रु होगी। यदि निवेशक अधिक निवेश करना चाहते हैं, तो वे 1 रुपये के गुणकों में कर सकते हैं।
किन शेयरों में होगा मुनाफा
निप्पॉन ने कहा है कि यह ऑटो ईटीएफ निफ्टी ऑटो इंडेक्स वाले शेयरों में इंडेक्स के समान अनुपात में ही निवेश करेगा, जो ऑटो-संबंधित क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टॉप 15 (निफ्टी ऑटो इंडेक्स मैथेडॉलोजी के अनुसार) कंपनियों का एक्सपोजर देगा। ऑटो सेक्टर में जो सेगमेंट शामिल होंगे, वे ऑटोमोबाइल 4 व्हीलर, ऑटोमोबाइल 2 और 3 व्हीलर, ऑटो एंसिलरी और टायर हैं। इसलिए ये ईटीएफ भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, क्योंकि इसे निफ्टी ऑटो टीआरआई के मुकाबले में बेंचमार्क किया जाएगा।
निवेशक कैसे कमा सकेंगे मुनाफा
ये ऑटो ईटीएफ किसी अन्य ईटीएफ की तरह ही होगा। बस इसमें आने वाला अधिकतर पैसा ऑटो सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाएगा। जैसा प्रदर्शन ऑटो सेक्टर की कंपनियों का होगा, वैसा ही उनके शेयर परफॉर्म करेंगे। शेयरों में मुनाफे से ईटीएफ को फायदा होगा और यही लाभ निवेशकों को मिलेगा।
भारत का पहला ऑटो ईटीएफ
लॉन्च पर निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के प्रमुख ईटीएफ हेमेन भाटिया ने कहा कि निप्पॉन इंडिया निफ्टी ऑटो ईटीएफ हमारे ईटीएफ ऑफरिंग में एक और प्रोडक्ट है, जो निवेशकों को 15 शेयरों की एक बास्केट में निवेश के माध्यम से भारत के ऑटो क्षेत्र में भाग लेने में मदद करेगा। निप्पॉन इंडिया निफ्टी ऑटो ईटीएफ भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऑटो सेक्टर का ईटीएफ है।
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एनआईएमएफ) देश के सबसे बड़े ईटीएफ प्लेयर्स में से एक है, जिसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 500 अरब रुपये से ऊपर है। 30 नवंबर, 2021 को इसके पास सेगमेंट में 60% की बाजार हिस्सेदारी थी। इसके पास इक्विटी, डेट और कमोडिटी में 23 ईटीएफ हैं, जो सबसे बड़े ईटीएफ पैक में शामिल है।
गोल्ड ईटीएफ के समान होगा
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है। अब इसी तरह ऑटो सेक्टर का ईटीएफ निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड लेकर आ रहा है। बता दें कि ये भी एक म्यूचुअल फंड की तरह ही होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications