नई दिल्ली। बैंकों में एफडी की ब्याज दरें लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में देश में सरकारी कंपनियां ऐसी हैं, जो अभी भी 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रही हैं। यही नहीं यहां पर जमा पैसों की सुरक्षा की गारंटी भी सरकार ले रही है। ऐसे में अगर आप ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इन सरकारी कंपनियों की एफडी में पैसे जमा कर अच्छा ब्याज कमा सकते हैं। अगर आप ऐसा करने में इच्छुक हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी लेकर इन सरकारी कंपनियों की अच्छा ब्याज देने वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।
पहले जानते हैं केरल सरकार की कंपनी की ब्याज दरें
केरल सरकार की कंपनी केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन (केटीडीएफसी) इस वक्त एफडी पर आम लोगों को जहां 8 फीसदी तक ब्याज दे रही है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी हर महीने की जमा पर ब्याज लागू करती है, जिससे लोगों को ज्यादा फायदा मिलता है। आइये जानें ब्याज दरें।
पहले जानें सामान्य लोगों के लिए केटीडीएफसी की एफडी की ब्याज दरें
1 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 10,300 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 8.30 फीसदी का रहेगा।
2 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 11,729 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 8.64 फीसदी का रहेगा।
3 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 12,702 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.01 फीसदी का रहेगा।
4 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 7.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 13,621 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.05 फीसदी का रहेगा।
5 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 7.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 14,715 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.43 फीसदी का रहेगा।
अब जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए केटीडीएफसी की एफडी की ब्याज दरें
1 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 10,857 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 8.57 फीसदी का रहेगा।
2 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 11,787 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 8.94 फीसदी का रहेगा।
3 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 12,797 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.32 फीसदी का रहेगा।
4 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8.00 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 13,757 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.39 फीसदी का रहेगा।
5 साल के लिए केटीडीएफसी की एफडी में इस वक्त 8.00 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई यहां पर 10,000 रुपये की एफडी कराता है तो उसे साल के अंत में 14,898 रुपय वापस मिलेगा। यानी प्रभावी लाभ करीब 9.80 फीसदी का रहेगा।
एफडी कराने के लिए ऐसे करें फार्म को डाउनलोड
अगर आप केरल सरकार की कंपनी केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन (केटीडीएफसी) की एफडी कराना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करके फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
http://ktdfc.com/images/PDF_downloads/FDapplicationform/application%20form%20final.pdf
इस एफडी से जुड़ी शर्त और इसका फायदा लेने के लिए कंपनी की बेवसाइट का लिंक नीचे दिया है, जिसे क्लिक कर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
http://ktdfc.com/deposites/interest-rates
अब जानिए दूसरी सरकारी कंपनी की एफडी की ब्याज दरें
देश में 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज एक और सरकारी कंपनी दे रही है। इसका नाम है तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड। इसे टीएन पावर फाइनेंस भी कहा जाता है। यहां भी 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। टीएन पावर फाइनेंस ने अपनी सरकारी बेवसाइट पर बताया है कि यहां पर की गई एफडी पूरी तरह से सुरक्षित है। आइये जानते हैं कि आम लोगों को और वरिष्ठ नागरिकों को यह पर कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (संचयी सावधि जमा) और नॉन कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (गैर संचयी सावधि जमा) एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है।
पहले जानें आम लोगों को मिलने वाला ब्याज
टीएन पावर फाइनेंस की एफडी में 2 साल की गैर संचयी एफडी पर इस वक्त 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 2 साल में 3750 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की एफडी में 3 साल की गैर संचयी एफडी पर इस वक्त 8.00 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 3 साल में 6000 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की एफडी में 4 साल गैर संचयी की एफडी पर इस वक्त 8.00 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 4 साल में 8000 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की एफडी में 5 साल की गैर संचयी एफडी पर इस वक्त 8.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 5 साल में 10,312 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
अब जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों की 2 साल की गैर संचयी एफडी में इस वक्त 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 2 साल में 3875 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों की 3 साल की गैर संचयी एफडी में इस वक्त 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 3 साल में 6375 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों की 4 साल की गैर संचयी एफडी में इस वक्त 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 4 साल में 8500 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों की 5 साल की गैर संचयी एफडी में इस वक्त 8.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। इस पैसे पर 5 साल में 10937 का रुपये का ब्याज दिया जाएगा।
अब जानिए कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें
टीएन पावर फाइनेंस अपनी कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी की स्कीम भी चलाता है। यहां पर भी न्यूनतम 25000 रुपये जमा करने की शर्त है।
टीएन पावर फाइनेंस की कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 1 साल की जमा पर इस वक्त 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 1 साल के बाद कंपनी 26862 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 2 साल की जमा पर इस वक्त 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 2 साल के बाद कंपनी 29005 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 3 साल की जमा पर इस वक्त 8.00 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 3 साल के बाद कंपनी 31706 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 4 साल की जमा पर इस वक्त 8.00 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 4 साल के बाद कंपनी 34319 रुपये वापस करेगी।
अब जानिए वरिष्ठ नागरिकों की संचयी एफडी की ब्याज दरें
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 1 साल की जमा पर इस वक्त 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 1 साल के बाद कंपनी 26928 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 2 साल की जमा पर इस वक्त 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 2 साल के बाद कंपनी 29148 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 3 साल की जमा पर इस वक्त 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 3 साल के बाद कंपनी 32175 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 4 साल की जमा पर इस वक्त 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 4 साल के बाद कंपनी 34998 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम्युलेटिव (संचयी सावधि जमा) एफडी में 5 साल की जमा पर इस वक्त 8.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। कंपनी 25,000 रुपये की न्यूनतम एफडी स्वीकार करती है। 5 साल के बाद कंपनी 38538 रुपये वापस करेगी।
टीएन पावर फाइनेंस की एफडी के बारे में अन्य जानकारी और लेने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications