Mahila Samman Bachat Patra: महिलाओं के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर कई सारी योजनाएं चलाती हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। अगर आप इस दिन अपनी पत्नी, बहन या किसी भी महिला को कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो महिला सम्मान बचत पत्र योजना(MSSC) का गिफ्ट आप उन्हें दे सकते है। इस योजना की मदद से महिलाएं निवेश करके बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकती हैं।

ये योजना 1 अप्रैल 2023 से शुरु हुई थी और ये स्कीम 31 मार्च तक ही खुली रहेगी क्योंकि इसके बाद केंद्र सरकार इस बचत योजना को जारी रखेगी या नहीं, इसपर अभी जानकारी नहीं दी गई है। इस योजना की खास बात यह है कि महज दो साल में ही खाताधारक के खाते में अच्छा पैसा जमा हो सकता है।
इस योजना पर इतना मिलेगा ब्याज (Mahila Samman Savings Certificate)
इस अकाउंट में 1000 से 2,00,000 रुपये तक आप जमा कर सकती हैं। यह राशि दो साल के लिए जमा होगी। इस योजना के तहत 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। इस योजना में निवेश किए गए पैसों पर कोई जोखिम नहीं होता है। सरकार खुद इसकी गारंटी लेती है। अगर आप योजना में लंबे समय तक निवेश नहीं भी करना चाहते हैं तो कोई परेशानी की बात नहीं है क्योंकि इस योजना में केवल 2 साल के लिए निवेश करना है। इसमें अकाउंट खुलवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इस निवेश पर TDS(टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) नहीं लगेगा, हालांकि 80C के तहत टैक्स में छूट नहीं मिलेगी।
कौन खुलवा सकता है इस योजना में अकाउंट? (mahila samman savings certificate how to apply online)
इस स्कीम में निवेश करने का तरीका भी बहुत आसान है। आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर इस स्कीम में अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह अकाउंट भारत की कोई भी महिला खुलवा सकती है। महिला की उम्र 18 साल से कम है तो माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य अपनी पत्नी, मां, बेटी, बहन के नाम से यह अकाउंट खुलवा सकता है। एक महिला के नाम से एक से ज्यादा अकाउंट भी खुलवाए जा सकते हैं। लेकिन 2 अकाउंट खुलवाने के बीच कम से कम 3 महीने का गैप होना जरूरी है।
महिला बचत पत्र खाते को खुलवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (mahila samman savings certificate scheme)
महिला बचत पत्र योजना में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए-
- महिला का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन पत्र
महिला बचत पत्र योजना में कैसे खुलवाएं अकाउंट? (mahila samman savings certificate form)
- इस योजना के अकाउंट खुलवाने के लिए पास के पोस्ट ऑफिस या बैंक जाना होगा।
- आप आवेदन फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं और इसे भरकर बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें। (अप्लाई करने के लिए लिंक)
- आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- इसके साथ में डिक्लरेशन फॉर्म और नॉमिनेशन की जानकारी भी देनी होगी।
- फिर आवेदन फॉर्म में आपको यह भी बताना होगा कितनी राशि के साथ अकाउंट ओपन कर रहे हैं।
- इसके बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस से 'महिला सम्मान बचत पत्र' का सर्टिफिकेट ले लीजिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications