आज के समय में महंगाई काफी बढ़ गई है। बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी और अपना घर बनाने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें काफी सारा पैसा खर्च होता है। इन कामों के लिए पैसा जमा करना किसी के लिए भी आसान नहीं है।
नई दिल्ली, मार्च 13। आज के समय में महंगाई काफी बढ़ गई है। बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी और अपना घर बनाने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें काफी सारा पैसा खर्च होता है। इन कामों के लिए पैसा जमा करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी है। बाजार में निवेश के कई ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें बच्चों के नाम पर शुरू किया जा सकता है। इसमें पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स, म्यूचुअल फंड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे कई विकल्प हैं। बच्चों के लिए निवेश करने में बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में ध्यान रखें कि निवेश वहीं करें जहां पैसे सुरक्षित रहे और आपको निवेश बिना रिस्क बेहतर रिटर्न दे। ताकि जरूरत पड़ने पर आपको अच्छी रकम मिल सके। निवेश के अच्छे विकल्पों की तलाश हमेशा करते रहना भी आज के समय में बेहद जरूरी है। अगर आप भी कुछ शानदार विकल्पों की तालाश कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

तैयार हो जाएगा 1 करोड़ का फंड
ऐसे समझे अगर आपका बच्चा अभी 3 साल का है या इससे छोटा है तो इस हिसाब से 15 साल की प्लानिंग करना सही है। ताकि उसके बड़े होने तक आपके पास पहले से ही 1 करोड़ का फंड तैयार रहेगा। हालांकि इस बात का ध्यान में रखना जरूरी है कि अभी 1 करोड़ की जो वैल्यू है, 15 साल भी उतनी ही नहीं रहेगी। स्क्रिपबॉक्स के एक आकलन के अनुसार, अभी के 1 करोड़ रुपये की वैल्यू अगले 10 साल में आधी हो जाएगी। इसी तरह 15 साल बाद उसकी वैल्यू 36 लाख रुपये, 25 साल बाद 18 लाख रुपये और 30 साल बाद 13 लाख रुपये के बराबर हो जाएगी। इस आकलन के लिए महंगाई को एडजस्ट कर डिविजन फैक्टर का सहारा लिया गया है। चलिए आपको कुछ शानदार विकल्पों के बारे में बताते है ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
प्रॉपर्टी में पैसा लगाना फायदेमंद
सोने के बाद रियल एस्टेट अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें सीधे निवेश या प्रॉपर्टी में पैसा लगाना लंबी अवधि के लिए फायदेमंद है। रियल एस्टेट में निवेश करने के कई विकल्प हैं सीधे प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं या फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड खरीदकर प्रॉपर्टी में अप्रत्यक्ष निवेश कर सकते हैं। रियल एस्टेट म्यूचुअल फंड्स, रीट और फ्रैक्शनल रियल एस्टेट आदि के जरिये भी इस क्षेत्र में पैसे लगा सकते हैं। इंडियन रियल एस्टेट मार्केट के ट्रेंड को देखें तो लॉन्ग टर्म में इसने सालाना 8-10 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस तरह अगर आप अभी 25-30 लाख का कोई प्लॉट खरीदकर छोड़ देते हैं, तो अगले 15 साल में उसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी। इसकी एक और खास बात है कि जब आप अपने बच्चे को प्लॉट गिफ्ट करेंगे, तो उसपर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा।
गोल्ड में निवेश होगा तो मिलेगा तगड़ा मुनाफा
निवेश के लिए गोल्ड को हमेशा से बेहतर एसेट माना जाता रहा है। पिछले कुछ सालों में सोना दुनिया भर में निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर उभरा है। सोना सिर्फ गहने बनाने के काम नहीं आता, बल्कि इसे सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट में से एक माना जाता है। जब-जब बाजार की हालत खराब होती है या अनिश्चितता की कोई स्थिति बनती है तो बड़े इन्वेस्टर्स भी सोना खरीदना शुरू कर देते हैं। सोने का भाव लॉन्ग टर्म ट्रेंड के हिसाब से सालाना औसतन 7-8 फीसदी चढ़ता है। इस हिसाब से देखें तो अगले 15 साल बाद 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए आपको हर महीने 30 हजार रुपये गोल्ड में लगाने होंगे। हालांकि इस तरीके में एक सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप फिजिकल गोल्ड खरीदते हैं तो आप घाटे में रहेंगे। उसके मेंटनेंस से लेकर बनवाने का खर्च आदि एक्स्ट्रा बोझ बनेगा और सिक्योरिटी का भी तनाव बना रहेगा। इसके बजाय आप गोल्ड बॉन्ड या गोल्ड ईटीएफ में पैसे लगा सकते हैं।
एफडी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में हमेशा से बढ़िया विकल्प
देश में फिक्स्ड डिपॉजिट ट्रेडिशनल और पॉपुलर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। हालांकि इसके बाद भी देखा जाए तो एफडी को फिलहाल लोग अच्छा उपाय नहीं मान रहे है। ज्यादातर एफडी आम तौर पर 6-8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न कभी नहीं देते हैं। लॉन्ग टर्म में मंहगाई की सालाना औसत दर 7 फीसदी के आस-पास रही है। अगर आप यह विकल्प चुनते हैं तो 8 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको हर महीने करीब 30 हजार रुपये लगाने होंगे। तमाम विकल्पों की तुलना करें तो एसआईपी सबसे बढ़िया साबित होता है, जो कम इन्वेस्टमेंट में आपको 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर दे सकता है।
इंश्योरेंस में निवेश करना अच्छा विकल्प
इंश्योरेंस में इन्वेस्ट करने वालों की अच्छी-खासी तादाद है।Endowment वाले इंश्योरेंस प्लान होल्डर्स को मैच्योरिटी बेनेफिट देते हैं। इंश्योरेंस प्लान आम तौर पर 6-7 फीसदी का रिटर्न देते हैं। ग्रो के कैलकुलेटर के अनुसार, अगर इस हिसाब से देखें तो 15 साल में 1 करोड़ का फंड तैयार करने के लिए इस तरीके में आपको हर महीने 30-32 हजार रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। हालांकि रिटर्न के लिए इंश्योरेंस प्लान को चुनना होशियारी नहीं है। इन्हें रिस्क कवर के तौर पर ही यूज करना सही होता है। हालांकि इंश्योरेंस में इन्वेस्टमेंट करने पर इनकम टैक्स एक्ट के 80सी सेक्शन के तहत छूट मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications