Money invested in Kisan Vikas Patra becomes double : पोस्ट आफिस के पास ढेर सारी अच्छी बचत योजनाएं हैं। यहां पर बहुत ही अच्छा ब्याज दिया जाता है। लेकिन पोस्ट आफिस के पास केवल एक ही बचत योजना है, जो पैसा डबल कर देती है। ऐसी स्कीम न किसी बैंक के पास है, और न कहीं और। पोस्ट ऑफिस में निवेश की एक और खूबी यह है कि यहां पर जमा पैसा पूरा सुरक्षित होता है। यानी अगर पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा जमा किया है, तो उसकी गारंटी भारत सरकार देती है। इसका सीधा सा मतलब है कि जमा पैसा ब्याज के साथ वापस करने की गारंटी भारत सरकार की है। लेकिन गारंटी देश के बैंकों में जमा पैसे पर नहीं मिलती है। यह बैंक चाहे सरकारी हों या प्राइवेट। देश के बैंकों में केवल 5 लाख रुपये तक जमा पैसा ही सुरक्षित होता है।
आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की पैसा डबल करने वाली स्कीम के बारे में और अन्य स्कीमों के ब्याज के बारे में .....
किसान विकास पत्र में जमा पैसा हो जाता है डबल
पोस्ट ऑफिस के पास कई जमा स्कीमें हैं। इन स्कीमों में काफी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। इनमें से एक स्कीम है किसान विकास पत्र (केवीपी)। इस स्कीम में जो भी पैसा जमा किया जाता है, वह सीधे दोगुना होकर वापस मिलता है।
जानिए कितने समय में पैसा हो जाता है डबल
किसान विकास पत्र (केवीपी) पर इस वक्त 7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस स्कीम में पैसा जमा किया जाता है तो वह 123 महीने में डबल हो जाता है। 123 महीने का मतलब हुआ 10 साल और 3 महीने। पोस्ट ऑफिस ब्याज की गणना वार्षिक कपांडिड तरीके से करती है।
जानिए किसान विकास पत्र का डिटेल
किसान विकास पत्र (केवीपी) में अगर निवेश करना चाहते हैं, तो न्यूनतम 1000 रुपये जमा करने होंगे। अगर 1000 रुपये से ज्यादा जमा करना है, तो इसकी पूरी छूट है। यानी किसान विकास पत्र में कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है। बस यह पैसा 1000 रुपये के बाद 100 रुपये के गुणांक में हो। इस निवेश को अकेले या ज्वाइंट नाम से किया जा सकता है। वहीं जहां निवेश में अधिकतम की सीमा नहीं है, वहीं लोग एक से ज्यादा भी केवीपी ले सकते हैं। यानी किसी भी अमाउंट के कितने भी किसान विकास पत्र लिए जा सकते हैं।
जानिए पोस्ट ऑफिस की अन्य स्कीमों का ब्याज
- डाकघर बचत खाता 4.0 फीसदी
- डाकघर आवर्ती जमा 5.8 फीसदी
- डाकघर मासिक आय योजना 6.7 फीसदी
- डाकघर सावधि जमा (1 वर्ष) 5.5 फीसदी
- डाकघर सावधि जमा (2 वर्ष) 5.7 फीसदी
- डाकघर सावधि जमा (3 वर्ष) 5.8 फीसदी
- डाकघर सावधि जमा (5 वर्ष) 6.7 फीसदी
- सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) 7.1 फीसदी
- सुकन्या समृद्धि योजना 7.6 फीसदी
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 6.8 फीसदी
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 7.6 फीसदी
नोट : यह ब्याज दरें अभी लागू हैं, लेकिन वित्त मंत्रालय हर तीन महीने पर इनकी समीक्षा करता है और इसमें बदलाव भी कर सकता है। लेकिन अगर एक बार केवीपी में पैसा जमा हो जाता है, तो उसका ब्याज बीच में नहीं बदलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications