नई दिल्ली। अगर आप सरकारी गारंटी के साथ पैसा डबल करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस ऐसा मौका दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में जमा पैसा डबल होगर वापस मिलता है। जहां इस जमा पैसे की सुरक्षा की बात है, तो भारत सरकार इसकी गारंटी देती है। यही नहीं इस केवीपी बचत योजना में आप कितना भी पैसा जमा कर सकते है। इस स्कीम की एक खासियत यह भी है कि यहां पर एक बार ज्यादा भी बार में पैसा जमा करा सकते हैं। अगर आप इस पैसा डबल करने वाली जमा योजना में पैसा लगाना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि केवीपी में इस वक्त कितना ब्याज मिल रहा है, और कितने दिनों में पैसा हो जाता है डबल।
जानिए किसान विकास पत्र का ब्याज
किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में इस वक्त 6.9 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से केवीपी में पैसा 124 महीने (10 साल और 4 महीना) में डबल हो जाता है।
जानिए कौन खरीद सकता है केवीपी
किसान विकास पत्र (केवीपी) को कोई भी ऐसा व्यक्ति खरीद सकता है, जिसकी उम्र 10 साल से ज्यादा हो। केवीपी को अकेले या संयुक्त नाम से भी खरीदा जा सकता है। यह अधिकतम 3 संयुक्त नाम से खरीदा जा सकता है।
जानिए केवीपी में न्यूनतम निवेश की सीमा
किसान विकास पत्र (केवीपी) में अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। हालांकि न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश करना जरूरी है। अगर आप 1000 रुपये से ज्यादा का निवेश करना चाहते हैं, तो आपको 1000 रुपये के बाद आप को 100 रुपये के गुणांक में निवेश करना होगा। यानी आप केवीपी में 1000 रुपय के बाद 1100 रुपये का निवेश कर सकते हैं, लेकिन 1050 रुपये का निवेश नहीं कर सकते हैं।
समय से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा
केवीपी में अगर पैसा जमा किया है, और जल्द जरूरत पड़ गई है, तो इस पैसे को निकाला भी जा सकता है। हालांकि यह पैसा ढाई साल से पहले नहीं निकाला जा सकता है। इसे समझने के लिए नीचे टेबल में बताया जा रहा है। यहां पर माना जा रहा है केवीपी में 1000 रुपये का निवेश किया गया है।
-ढाई साल पर निकालने पर मिलेगा 1173 रुपया
-3 साल पर निकालने पर मिलेगा 1211 रुपया
-साढ़े तीन पर साल निकालने पर मिलेगा 1251 रुपया
-4 साल पर निकालने पर मिलेगा 1291 रुपया
-साढ़े 4 साल पर निकालने पर मिलेगा 1333 रुपया
जानिए इसके बाद कितना मिलेगा ब्याज
-5 साल पर निकालने पर मिलेगा 1377 रुपया
-साढ़े 5 साल पर निकालने पर मिलेगा 1421 रुपया
-6 साल पर निकालने पर मिलेगा 1467 रुपया
-साढ़े 6 साल पर निकालने पर मिलेगा 1515 रुपया
-7 साल पर निकालने पर मिलेगा 1564 रुपया
जानिए इसके बाद कितना मिलेगा ब्याज
-साढ़े 7 साल पर निकालने पर मिलेगा 1615 रुपया
-8 साल पर निकालने पर मिलेगा 1667 रुपया
-साढ़े 8 साल पर निकालने पर मिलेगा 1722 रुपया
-9 साल पर निकालने पर मिलेगा 1778 रुपया
घर बैठे केवीपी का फार्म ऐसे करें डाउनलोड
नीचे दिए लिंक में पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं के फार्म का लिंक है। आपको जिस भी फार्म की जरूरत हो, इस लिंक को क्लिक करके प्रिंट करा सकते हैं।
https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Form.aspx#SavingCertificates
जानिए केवीपी के बारे में पूरी जानकारी
अगर आप केवीपी के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करके जान सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications