नई दिल्ली। मोदी सरकार सस्ता गोल्ड बेचने की स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड नाम से चलाती है। सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक इस योजना में सस्ता गोल्ड लोगों को बेचती है। अगर आप भी इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं, तो इसी नवंबर में मौका आने वाला है। इस स्कीम के गोल्ड ऐलाट होने के साथ ही पैसों के निवेश पर वार्षिक 2.5 फीसदी का ब्याज भी मिलता है। यह फायदा सस्ता गोल्ड मिलने के अलावा होता है। इस स्कीम में गोल्ड खरीदने के कई अन्य फायदे भी हैं। अगर आप भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो पैसे तैयार रखें और योजना में निवेश शुरू होने का इंतजार करें। आइये जानते हैं कि कब मिलेगा यह सस्ता सोना खरीदने का मौका और इसे कैसे खरीदा जा सकता है। वैसे दिवाली और धनतेरस पर अगर गोल्ड की खरीदारी का मन है तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के माध्यम से इसे खरीदा जा सकता है।
जानिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के खुलने की तारीख
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक 9 नवंबर 2020 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सस्ता सोना खरीदा जा सकेगा। यह स्कीम निवेश के लिए 13 नवंबर तक खुली रहेगी। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत सस्ते गोल्ड की बिक्री की जाएगी। इस स्कीम में जो लोग गोल्ड खरीदने के लिए आवेदन करेंगे उनको यह गोल्ड 18 नवंबर 2020 को ऐलाट किया जाएगा।
अब जानिए दिसंबर में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिक्री की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत दिसंबर 2020 में 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अब जानिए जनवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिक्री की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत जनवरी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अब जानिए फरवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिक्री की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत फरवरी में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अब जानिए मार्च 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिक्री की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत अंतिम बार मार्च 2021 में मौका मिलेगा। मार्च में 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 मार्च 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अगर अन्य जानकारी चाहते हों तो नीचे दिए आरबीआई के लिंक को क्लिक कर जान सकते हैं।
https://www.rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Mode=0&Id=11980
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications