Fixed Deposit vs Debt Mutual Fund : हर निवेश ऑप्शन की अपनी-अपनी खूबियां और खामियां होती हैं। कम जाखिम उठाने वाले निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और डेट म्यूचुअल फंड में से किसी एक में पैसा लगा सकते हैै।
इन दोनों में पैसा डूबने का खतरा बहुत कम होता है। लेकिन आपके लिए कौन सा बेहतर है चलिए जानते हैं।

इतना मिलेगा रिटर्न
फिक्स्ड डिपॉजिट को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन इसमें रिटर्न बहुत ज्यादा नहीं मिलता है। वहीं, डेट म्यूचुअल फंड का रिटर्न ज्यादा है, लेकिन रिस्क एफडी से ज्यादा है क्योंकि यह बाजार से जुड़ा हुआ है। लेकिन अन्य ऑप्शन के मुकाबले इसमें कम रिस्क होता है।
आपकी जानकारी के लिए बतादें कि फडी में लगाया 5 लाख रुपये तक के पैसे पूरी तरह सुरक्षित होते हैं लेकिन, डेट फंड में ऐसी कोई गारंटी नहीं मिलती।
इसके अलावा एफडी में निवेश करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं डेट फंड में निवेश पर रिकरिंग एक्सपेंस रेश्यो चार्ज लगता है। यह 1 फीसदी तक हो सकता है।
किसमें मिलता है अधिक फायदा?
आपको बता दें कि डेट म्यूचुअल फंड जो फिक्स्ड इनकम वाली सिक्योरिटीज में निवेश करता है। डेट फंड में कोई टीडीएस भी नहीं लगता है वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट में अगर इंट्रेस्ट इनकम एक वर्ष में 40 हजार रुपये से ज्यादा है तो बैंक 10 फीसदी टीडीएस काटता है।
एक टैक्सपेयर्स जो टैक्स के भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है उसे टीडीएस बचाने के लिए फॉर्म 15एच या 15जी जमा करना होग।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेट फंडों को क्रेडिट जोखिम, ब्याज दरों के जोखिम और पुनर्निवेश जोखिम का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, संभावित जोखिम वर्ग मैट्रिक्स स्पष्ट रूप से अधिकतम अवधि के जोखिम और फंड मैनेजर द्वारा उठाए जा सकने वाले अधिकतम क्रेडिट जोखिम की व्याख्या भी करता है।
एफडी में आपको पैसे निकालने की अनुमति होती है लेकिन पेनल्टी आपको भरनी पड़ती है। जब आपको तय तारीख से पहले पैसे की जरूरत होती है तो आपको पूरी एफडी तोड़नी पड़ती है। सेकेंडरी मार्केट में केवल उच्च-गुणवत्ता वाले बांडों का उचित मूल्य के निकट कारोबार होता है।
कम रेटिंग वाले बांड के मामले में, इंटरिम लिक्विडिटी एक चुनौती हो सकती है, भले ही बांड सेकेंडरी मार्केट में सूचीबद्ध हो।
एफडी पर रिटर्न सुनिश्चित है और बांड के साथ भी ऐसा ही है। ब्याज दरों का पुनर्मूल्यांकन डेट फंडों में तेजी से शामिल हो जाता है, क्योंकि द्वितीयक बाजार में बांड, अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों में बदलाव पर तेजी से प्रतिक्रिया करती है। एफडी पर ब्याज दरें आम तौर पर देरी से चलती हैं।
डेट फंड सुनिश्चित रिटर्न नहीं देते हैं। बाज़ार की ताकतें, ब्याज दरों में बदलाव, फंड मैनेजर द्वारा पोर्टफोलियो मिश्रण में बदलाव और अन्य कारक डेट फंड पर रिटर्न को बदल सकते हैं।
उदाहरण के लिए, लंबी अवधि के डेट फंडों में कम समय में ब्याज दरों में बड़ी गिरावट होने पर रिटर्न बढ़ सकता है।
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट या फिर डेट फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको फाइनेंशियल एडवाइजर से भी मदद लेनी चाहिए ताकि आपको भविष्य में फाइनेंशियल टेंशन न झेलनी पड़े।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications