IRCTC Vaishno Devi Navratri Tour Package: अगर नवरात्र में आपकी लंबी छुट्टियां पड़ रही है या फिर आप वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। नवरात्रि के समय में जम्मू के वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। इसी बात को देखते हुए आईआरसीटीसी के द्वारा नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए खास टूर पैकेज जारी किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह टूर पैकेज सोमवार से गुरुवार तक ही लिया जा सकता है। ऐसे में अगर आप बिजी रहे हैं और वैष्णो देवी जाने के लिए प्लान नहीं बना पाए हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको आईआरसीटीसी के स्पेशल वैष्णो देवी नवरात्रि टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज आप अष्टमी और रामनवमी के दिन भी वैष्णो देवी का दर्शन कर सकते हैं।
जानें क्या है यह टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के द्वारा चलाए जा रहा है यह टूर पैकेज दिल्ली से शुरू हो जाता है। इस पैकेज के तहत आपका खर्चा 6795 का आता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आपको वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन में थर्ड एसी स्लीपर क्लास का टिकट मिल जाएगा।
जानें लगेंगे कितने पैसे
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में रूम शेयरिंग के हिसाब से पैकेज के प्राइस भी अलग-अलग हैं। अगर आप ट्रिपल ऑक्युपेंसी वाले रूम चूस करते हैं तो आपको 6,795 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं अगर आपके कमरे में दो लोग चाहिए तो आपका चार्ज 7,855 रुपए होगा। इसके अलावा 10,395 रुपए का चार्ज देकर आपको सिंगल ऑक्युपेंसी वाला कमरा मिल जाता है।
आपको आईआरसीटीसी के द्वारा कटरा में गेस्ट हाउस दिया जाएगा। यहां पर आप नहा धोकर ब्रेकफास्ट करने के बाद ऊपर मंदिर के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद आपको उसी दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस नीचे भी आना है। इसके बाद तीसरे दिन आपको फिर कटरा से ट्रेन मिलेगी जो दिल्ली पहुंचा देगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर पैकेज में आपको आने-जाने की टिकट रहने के लिए कैमरा और ब्रेकफास्ट की सुविधा मिलेगी।
अपने मोबाइल से कर लें बुक
अगर आपको वैष्णो देवी का यह टूर पैकेज अच्छा लग रहा है तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications