नई दिल्ली। सरकार की तैयारी अगर ऐसी ही चलती रही तो पेट्रोल पंप वालों की कमाई तगड़ी बढ़ जाएगी। दरअसल सरकार पेट्रोल पंप पर सुविधाएं बढ़ाकर ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना चाहती है कि इनकी जरूरत काफी समय तक बनी रहे। अगर ऐसा हुआ तो देश के करीब 69,000 पेट्रोल पंप वालों के कमाई का एक नया रास्ता खुल जाएगा।
आइये जानते हैं कि सरकार की क्या है तैयारी और कैसे बढ़ जाएगी पेट्रोल पंप वालों की कमाई।
जानिए मोदी सरकार की तैयारी
देश में इस वक्त करीब 69,000 पेट्रोल पंप हैं। दूसरी तरफ सरकार की इच्छा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों यानी ईवी को बढ़ावा देने की है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से पहले सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या इन इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंक की सुविधा को प्रदान करना है। अगर चार्जिंग की सुविधा ठीक से विकसित हो गई तो इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बाजार में लांच किया जा सकेगा।
पेट्रोल पंप ईवी चार्जिंग की सुविधा मिलेगी
इसके तहत मोदी सरकार देश के सभी यानी करीब 69,000 पेट्रोल पंप पर न्यूनतम 1 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट लगाना चाहती है। सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढेंगी और पेट्रोल व डीजल की बचत भी होगी। ऐसे में सरकार कंपनियों के स्वामित्व, कंपनियों के परिचालन वाले (सीओसीओ) और सरकारी रिफाइनरी कंपनियों के हर पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाना अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।
बिजली मंत्री ने दिया है सुझाव
इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग ढांचे की समीक्षा बैठक के दौरान बिजली मंत्री आर के सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को यह सुझाव दिया है। इस सुझाव के अुनसार कंपनियों के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों को सभी सीओसीओ पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग कियोस्क लगाना अनिवार्य किया जाए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी पेट्रोल पंप मालिको को भी अपने पेट्रोल पंपों पर न्यूनतम 1 चार्जिंग कियोस्क लगाने के लिए कहा जा सकता है।
नए पेट्रोल पंप पर वैकल्पिक ईंधन का विकल्प अनिवार्य
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों के अनुसार अब सभी नए पेट्रोल पंपों पर कम से कम 1 वैकल्पिक ईंधन का विकल्प होना अनिवार्य है। ऐसे में अगर पुराने पेट्रोल पंप पर भी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा हो जाए तो भारी सहूलियत हो जाएगी। इससे जहां देश में बिजली से चलने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं पेट्रोल पंप की कमाई को भी बढ़ावा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications