Rise in Jio Financial's share rate: आज जियो फाइनेंशियल के रेट में तेजी दर्ज हुई। एक समय एनएसई पर जियो फाइनेंशियल का शेयर करीब 10 फीसदी तक बढ़कर 266.95 रुपये के स्तर पर आ गया था। वहीं बीएसई पर भी आज शेयर में तेजी का दौर रहा है। आज बीएसई पर जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 267 रुपये का ऊपर स्तर बनाया।
ध्यान रहे कि 21 अगस्त 2023 को जियो फाइनेंशियल का शेयर लिस्ट हुआ था। उस दिन एनएसई पर 262 रुपये और बीएसई में 265 रुपये के स्तर पर जियो फाइनेंशियल का शेयर लिस्ट हुआ था। उसके बाद जियो फाइनेंशियल के शेयर में कई दिनों तक लोअर सर्किट लगे। लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान जियो फाइनेंशियल के शेयर में तेजी आई है। आज पहली बार जियो फाइनेंशियल का शेयर अपने लिस्टिंग रेट से ऊपर निकल सका। हालांकि क्लोजिंग ऊपर स्तरी पर नहीं हो सकी है।

आज जियो फाइनेंशियल का शेयर 253.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से आज करीब 8.30 रुपये बढ़कर बंद हुआ। आज जियो फाइनेंशियल के शेयर ने न्यूनतम का स्तर 249.00 रुपये का बनया है। जहां तक लिस्टिंग से अभी तक की बात तो अभी तक जियो फाइनेंशियल के शेयर ने न्यूनतम का स्तर 202.80 रुपये का और अधिकतम का स्तर 266.95 रुपये का रहा है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो जियो फाइनेंशियल के शेयर ने एक हफ्ते के दौरान ही करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं जियो फाइनेंशियल के शेयरों की ट्रेडिड संख्या भी लगातार बहुत बनी हुई है।
इसके अलावा आज से जियो फाइनेंशियल के शेयर में सर्किट फिल्टर भी बदल दिया गया है। अब जियो फाइनेंशियल में 20 फीसदी का सर्किट फिल्टर लगाया गया है। जहां तक इस कंपनी के आज के बंद रेट पर मार्केट कैप की बात है तो यह 161,023 करोड़ रुपये का है।
नोट: यहां पर शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। आज इस शेयर में क्या क्या हुआ उसकी अपडेट जानकारी साझा की जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications