JioFinance: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जियोफाइनेंस ऐप में बड़ा अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अब अपने पैसे से जुड़ी लगभग हर जानकारी एक ही जगह पर देख सकेंगे। अलग-अलग बैंक ऐप्स और निवेश प्लेटफॉर्म खोलने की झंझट खत्म हो जाएगी, क्योंकि जियोफाइनेंस ऐप अब सभी बैंक खातों, म्यूचुअल फंड और स्टॉक पोर्टफोलियो को एक साथ दिखाने की सुविधा दे रहा है।

एक जगह मिलेगा पूरा फाइनेंस मैनेजमेंट
आजकल लोग कई बैंक खाते, डिजिटल वॉलेट, ट्रेडिंग ऐप और अलग-अलग निवेश प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में खर्च, कैश फ्लो और निवेश को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। जियो का नया अपडेट इसी परेशानी को हल करता है।
इस ऐप में अब यूजर अपनी अनुमति से सभी फाइनेंशियल अकाउंट्स को लिंक कर सकता है। इसके बाद ऐप अपने-आप उन डेटा का विश्लेषण करता है और आसान तरीके से दिखाता है कि आपका पैसा कहां से आ रहा है, कहां खर्च हो रहा है और आपके निवेश का परफॉर्मेंस कैसा है।
रियल-टाइम में दिखेगी पूरी फाइनेंशियल पिक्चर
कंपनी के मुताबिक ऐप में अब एक नया यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड जोड़ा गया है। इसकी मदद से जियोफाइनेंस के लोन व डिपॉजिट, बाहरी बैंक खाते,म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स और ETFs सबकुछ एक स्क्रीन पर रियल-टाइम में देखा जा सकता है। यह खास फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें अपनी कमाई, खर्च और निवेश को एक साथ देखने में दिक्कत होती है।
निवेश ट्रैकिंग भी हुई आसान
ऐप में आया दूसरा बड़ा फीचर है कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग। इसके तहत यूजर्स अपने बैंक अकाउंट (CASA), SIP और म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स और ETFs को लिंक कर सकते हैं।
जल्द ही फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट जोड़ने की भी सुविधा आएगी। इस अपडेट के बाद यूजर्स अब अपने निवेश का पूरा विश्लेषण आसानी से कर पाएंगे किस स्कीम में कितना पैसा लगा है, किसका रिटर्न अच्छा है और क्या बदलना चाहिए।
एआई देगा स्मार्ट मनी सलाह
ऐप का सबसे आकर्षक फीचर है AI आधारित स्मार्ट सुझाव
यह फीचर यूजर्स के खर्च करने का तरीका, हर महीने का कैश फ्लो, निवेश का स्टाइल, बचत क्षमता को समझकर उन्हें पर्सनलाइज्ड सलाह देता है। जैसे कहां ज्यादा खर्च हो रहा है, किस निवेश में सुधार करना चाहिए और भविष्य की प्लानिंग कैसे बेहतर होगी।
ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल
जो लोग अपने पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना चाहते हैं, वे जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप खोलकर 'Track Your Finance' सेक्शन में जाएं
कुछ सरल स्टेप्स में अपने बैंक और निवेश अकाउंट्स को लिंक करें
आपका पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड तैयार हो जाएगा
जियोफाइनेंस का संचालन जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज लिमिटेड करती है, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी है।
फाइनेंशियल मैनेजमेंट अब होगा सुपर आसान
जियो के इस अपडेट के बाद यूजर्स को अब अपने पैसे का पूरा हिसाब समझना आसान हो जाएगा। एक ही ऐप में खर्च, इंकम, निवेश और बचत की पूरी तस्वीर देखकर लोग बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप अब एक साधारण फाइनेंस ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल असिस्टेंट बन गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications