EMI After Job Loss; Income Protection Insurance; Job Loss Insurance: आज के समय में होम लोन हो या फिर कार लोन या प्रोपर्टी लोन या अन्य तरह के लोन... आम लोगों में इस तरह के लोन लेने का प्रचलन काफी बढ़ गया है... लेकिन बढ़ती महंगाई और कोविड जैसे महामारी के बाद लोगों में नौकरी छूट जाने का डर सताता रहता है, जिससे इस तरह के लोन को चुकाने का टेंशन भी बना रहता है।
हाल के कुछ महीनों में कई कंपनियों ने व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की छटनी की है, ऐसे में नौकरी छूटने पर लोगों में EMI भरने और किराया देने का टेंशन बढ़ जाता है। यदि आपको भी इस तरह का टेंशन सताता रहता है तो आप अब बिल्कुल टेंशन फ्री हो जाएं..

दरअसल आज हम आपको यहां एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपकी समस्या खत्म हो जाएगी और नौकरी छूटने पर भी EMI या किराए का टेंशन नहीं रहेगा। हम यहां आपके डर या टेंशन को भगाने के जिस उपाय या इलाज की बात कर रहे हैं उसे Job Loss Insurance या Income Protection Insurance कहा जाता है। अब सबसे बड़ा सवाल की जॉब लॉस इंश्योरेंस या इनकम प्रोटेक्शन इंश्योरेंस क्या होता है और इसका फायदा कैसे ले सकते हैं... तो चलिए फटाफट जानते हैं पूरी डिटेल क्या है...
Job Loss Insurance या Income Protection Insurance क्या होता है?
यदि किसी की नौकरी छूट जाती है तो उसे आर्थिक सहायता देने के लिए शुरु की गई सुविधा को ही Job Loss Insurance या Income Protection Insurance कहा जाता है। यह सुविधा आमतौर पर अलग से नहीं मिलता है बल्कि जब आप कोई लोन मसलन होम लोन या अन्य कोई बीमा लेते हैं तो उसमें Add-On के तौर पर इसे लिया जाता है।
हालांकि, कुछ बीमा कंपनियां इसे अलग से भी बेचती हैं। इसके लिए आपको एक प्रीमियम देना होता है, जो आपकी लोन राशि और बीमा अवधि पर निर्भर करता है। यदि आप इसे एड-ऑन करते हैं या अलग से लेते हैं तो आपकी नौकरी छूटने पर कंपनी खुद ही आपके लोन की EMI भरती हैं, जिससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब न हो।
कितने महीने के लिए मिलती है यह सुविधा?
अब सवाल है कि यदि किसी ने यह सुविधा ली है तो नौकरी छूटने के कितने महीनों तक यह सुविधा मिलेगी.. अलग-अलग कंपनियों में समय-सीमा अलग-अलग हो सकती है। हालांकि आमतौर पर बात करें तो ये अवधि 3 से 6 महीने की होती है। यानी आपको तुरंत कोई बड़ा आर्थिक झटका नहीं लगेगा इसके लिए यह सुविधा दी जाती है।
यदि आपने घर का, कार का या पर्सनल लोन लिया है और इस बीच आपकी नौकरी अचानक चली जाती है, तो इस बीमा के तहत कंपनी आपकी EMI के पैसे अगले 3-6 महीने तक भरती हैं।
किस परिस्थिति में नहीं मिलेगी ये सुविधा
यदि आपको कोई कंपनी अनुशासनहीनता या अन्य कदाचार के लिए निकालती है या आप खुद इस्तीफा देते हैं तो फिर आपको इस सुविधा के तहत लाभ नहीं मिलेगा। यह बीमा केवल किसी कंपनी में फुल-टाइम काम करते हैं और कंपनी आपको lay-off के तहत निकालती है या फिर कंपनी बंद हो जाए और आपकी नौकरी चली जाए तो ही आपको इसका लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications