नयी दिल्ली। साल 2019 खत्म होने को है और नया साल आने वाला है। साल के आखरी दिनों में अकसर हम नये साल के लिए फाइनेंशियल तैयारी शुरू कर देते हैं। नये साल में अपने खर्चे, आय, निवेश और टैक्स को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो जाती है। 2020 के आने से पहले अगर आप ऐसी तैयारी में जुटे हैं तो कुछ चीजें आपको ध्यान में रखनी चाहिए। इन जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आप यह ध्यान दे पायेंगे कि आपका यह साल वित्तीय लिहाज से कैसा रहा और नये साल के लिए आपको क्या बदलाव करने की जरूरत है। इनमें आपको निवेश और देनदारी यानी किसी तरह के कर्ज पर ध्यान देना सबसे ज्यादा अहम है। इसके अलावा महीने या साल के लिहाज से बड़े खर्चों को लेकर बजट, निवेश लक्ष्य और किये गये निवेश की समीक्षा भी जरूरी है। तो आइये नजर डालते हैं उन चीजों पर जो वित्तीय लिहाज से आपके लिए नये साल में जरूरी होंगी।
लोन पर रखें नजर
अकसर लोगों को किसी जरूरत के चलते लोन लेने की जरूरत पड़ जाती है। मगर लोन लेने से पहले आपको इसे चुकाने की पूरी तैयारी करनी चाहिए। खास कर उन बातों की जानकारी लेनी चाहिए जो आपके लोन चुकाने को सुविधाजनक बना सकते हैं। इनमें कम ब्याज दर वाला लोन लेना समझदारी भरा कदम है। तो पहली चीज अगर आप नये साल में कर्ज लेने पर विचार पर रहे हैं तो इसके अपने बजट, आय और निवेश पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान रखें। वहीं अगर आप पर कोई कर्ज पहले से है तो उसे जल्दी चुकाने के बारे में योजना बनायें।
खर्चों के मुताबिक बनायें बजट
यह जरूरी है कि आप इस साल में देखें कि आपने कितना खर्च किया। इस पर भी नजर डालें कि इसमें कितने प्लान किये गये खर्च थे और क्या कुछ खर्चों से बचा जा सकता था। अगले साल के लिए बजट बनायें और उसी के मुताबिक खर्च करें। आपका बजट मासिक रहे तो ज्यादा बेहतर है। बजट बनाने का एक बड़ा फायदा यह है कि आप अपने निवेश के लिए भी इसी के मुताबिक खर्च कर सकेंगे। यानी आपको पता होगा कि नये साल में आपकी आय का कितना हिस्सा निवेश में जायेगा। बजट बनाने के साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आप नए साल में इससे बहुत अधिक खर्च न करें।
फाइनेंशियल टार्गेट का लें जायजा
आपके लिए अपने सभी वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति पर रखना जरूरी है। साथ ही आप यह भी समीक्षा करें कि आप उन्हें समय पर हासिल करने के लिए सही रास्ते पर हैं या नहीं। अगर नहीं तो नये साल में अपनी वित्तीय योजना में बदलाव करके आप लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। याद रखें कि ज्यादा जरूरी लक्ष्य को ऊपर रखें। वहीं अगर आपने अभी तक कोई लक्ष्य नहीं बनाया है तो यह ऐसा करने का यह एक अच्छा समय हो सकता है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो ग्राहक भी कर पायेंगे बिना नेटवर्क के कॉल, जानें क्या होगा तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications