Complete detail of Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की एक सरकारी स्कीम है किसान विकास पत्र (केवीपी), जो जमा किया गया पैसा डबल कर देती है। यह देश की एकमात्र सरकारी स्कीम है, जो सरकारी सुरक्षा के साथ पैसा डबल करती है। आइये जानते हैं कि कैसे इस स्कीम में पैसे निवेश करें की बाद में हर माह पैसा डबल होकर वापस मिले।
किसान विकास पत्र (केवीपी) में इस वक्त 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज के साथ यहां पर जमा पैसा 115 माह यानी 9 साल और 7 महीने में डबल हो जाता है।

अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम में हर माह पैसा जमा करता रहे, तो बाद में उसे हर माह पैसा डबल होकर वापस मिलता जाएगा। आमतौर पर लोग इस स्कीम का इस्तेमाल बाद में हर माह कमाई के रूप में नहीं करते हैं।
जहां तक किसान विकास पत्र (केवीपी) में पैसे जमा करने की बात है तो न्यूनतम 1000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणांक में पैसा जमा किया जा सकता है। जहां तक अधिकतम पैसे जमा करने की बात है, तो यहां पर कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) में अकेले अपने नाम से या संयुक्त नाम से पैसे जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा 10 साल से बड़े बच्चे के नाम पर भी पैसे जमा हो सकते हैं। ऐसे में किसान विकास पत्र (केवीपी) पूरे परिवार के लिए काम का हो सकता है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) पोस्ट ऑफिस की बचत योजना है। पोस्ट ऑफिस अपनी जमा योजनाओं की ब्याज दरों की हर तीन माह पर समीक्षा करता है। इसके बाद जो भी बदलाव होते हैं, उनको लागू किया जाता है। फिलहाल 30 सितंबर 2023 तक यही ब्याज दरें लागू रहेंगी। अगर इसके बाद पैसे जमा करते हैं, तो एक बार ब्याज दरों को जरूर चेक कर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications