फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (एफडी) को भारत में निवेश का अच्छा ऑप्शन माना जाता है। हर इंसान की यह कोशिश रहती है कि वह जो पैसे की कमाई करे तो अपने खर्च और बचत के आलवा कुछ पैसों को कहीं निवेश करे
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (एफडी) को भारत में निवेश का अच्छा ऑप्शन माना जाता है। हर इंसान की यह कोशिश रहती है कि वह जो पैसे की कमाई करे तो अपने खर्च और बचत के आलवा कुछ पैसों को कहीं निवेश करे ताकि आना वाले भविष्य उज्ज्वल हो। वहीं लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बैंक की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) स्कीम में लगाते हैं। दरअसल, एफडी में निवेश की वजह यह है कि लोग इसे ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। वहीं अगर बचत खाता खुलवाते समय शायद ही कोई व्यक्ति ब्याज दरों के बारे में सोचता हो। ज्यादातर सेंविंग्स अकाउंट खुलवाने का सिर्फ एक ही मकसद होता है, पैसे जमा करना।

स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग्स अकाउंट पर दे रहे 7.5 % ब्याज दर
वहीं खुशी दुगनी तब होगी जब आप बैंक में पैसे भी जमा करते है और आपको सेविंग्स अकाउंट पर एफडी जितना ब्याज मिलेगी। जिससे आपको ज्यादा फायदा होगा। जानकारी के लिए बता दें कि देश के स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग्स अकाउंट भी बड़े बैंकों के मुकाबले पर 7.5 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। तो चलिए आपको आज ऐसे ही 5 स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बचत खाते की ब्याज दरों के बारे में जानते हैं। जानकारी दे कि नीचे दिए गए सभी रेट इन स्मॉल फाइनेंस बैंकों की वेबसाइट से लिए गए हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के ये ब्याज दर 1 जून 2020 से लागू हैं।
1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर सालाना 4 फीसदी
1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक पर सालाना 6.25 फीसदी
10 लाख रुपये से ज्यादा पर सालाना 6 फीसदी
एमयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ये ब्याज दर 25 मई 2020 से लागू हैं।
1 लाख रुपये से कम जमा पर सालाना 4 फीसदी
1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये से कम राशि पर सालाना 5 फीसदी
5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये से कम राशि पर सालाना 6 फीसदी
10 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये से कम की राशि पर सालाना 7 फीसदी
5 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये से कम की राशि पर सालाना 6.5 फीसदी
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ये ब्याज दर 10 अप्रैल 2020 से लागू हैं।
1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर सालाना 4.5 फीसदी
1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक पर सालाना 5.5 फीसदी
10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की राशि पर सालाना 6.5 फीसदी
5 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि होने पर सालाना 7.5 फीसदी
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक की ये ब्याज दर 1 मई 2020 से लागू हैं।
10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर सालाना 5 फीसदी
10 लाख रुपये और उससे ज्यादा राशि पर सालाना 6 फीसदी
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ये ब्याज दर 4 अगस्त 2020 से लागू हैं।
1 लाख रुपये तक की राशि पर सालाना 4 फीसदी
1 लाख से 5 लाख रुपये तक की राशि पर सालाना 5 फीसदी
5 लाख से 50 लाख रुपये तक की राशि पर सालाना 5.25 फीसदी
50 लाख से 5 करोड़ रुपये तक की राशि पर सालाना 6.25 फीसदी
5 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि पर सालाना 6.5 फीसदी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications