Know the returns of top liquor stocks: देश में शराब की कंपनियों के शेयर बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। जानकार बताते हैं कि अगर शेयरों में लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि देश की टॉप शराब कंपनियों के शेयरों का 3 साल में रिटर्न क्या रहा है।
जानकारों के अनुसार भारत में लिकर स्टॉक में निवेश करना एक आकर्षक विकल्प हो सकता है, क्योंकि शराब उद्योग देश में सबसे तेजी से बढ़ते कारोबार में एक है। स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021-2026 के दौरान लिकर कारोबार में 6.5 फीसदी सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में शराब उद्योग ने हाल के वर्षों में तेजी से वृद्धि के साथ दुनिया में भी यह कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। 2021 में वैश्विक लिकर बाजार का साइज 1624 बिलियन डॉलर का था, जो 2031 तक बढ़कर 2036.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। दुनिया में शराब का बाजार के बढ़ने का फायदा भारत की कंपनियों को भी मिलने की उम्मीद है।
United Spirits का शेयर आज 1012 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 73,633 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 75 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
United Breweries का शेयर इस वक्त 1539 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 40,701 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 62 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Radico Khaitan का शेयर इस वक्त 1411 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 18,861 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 283 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Sula Vineyards का शेयर इस वक्त 511 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 4,313 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर हाल ही में लिस्ट हुआ है। यह शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 54 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Globus Spirits का शेयर इस वक्त 980 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 2,821 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर हाल ही में लिस्ट हुआ है। यह शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 17 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Tilaknagar Industries का शेयर इस वक्त 170 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 3,262 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 882 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Som Distilleries का शेयर इस वक्त 329 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 2,539 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 1217 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
GM Breweries Ltd का शेयर इस वक्त 594 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 1,085 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 59 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Associated Alcohols का शेयर इस वक्त 467 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 843 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 108 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Aurangabad Distillery Ltd का शेयर इस वक्त 206 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 168 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 429 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Ravi Kumar Distilleries Ltd का शेयर इस वक्त 10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 25 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बीते 3 साल में करीब 50 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
नोट: यहां पर कंपनियों के रेट 31 जुलाई 2023 की दोपहर के लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications