Rupay Card Payment Network: आपको शायद नहीं पता होगा तो बता दें कि रुपे भारत का पहला घरेलू कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। आसान ट्रांजैक्शन के लिए पूरे देश में इस कंपनी के एटीएम, पोज इक्विपमेंट और ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए व्यापक स्वीकृति भी है। रुपे ने अब तो एक नया फीचर निकाला है जिससे आप क्रेडिट कार्ड से डायरेक्ट यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं और एक महीने में पैसे भरकर, एक्स्ट्रा चार्ज से भी बच सकते हैं। रुपे कार्ड के कई सारे फायदे होते हैं जो आपको अन्य विदेशी कार्ड में नहीं मिलते हैं। आज हम आपको इन्हीं स्पेशल बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
रुपे क्रेडिट कार्ड से भारत ही नहीं बल्कि मॉरीशस जैसे देश में अपनी स्पेशल सर्विस के चलते जबरदस्त पकड़ बना चुका है। अगर आपके पास भी रुपे क्रेडिट कार्ड है तो आप उसके इन खास फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको रुपे कार्ड के इन खास फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए, तो लिए आपको आपके बारे में बताते हैं।

इसमें मिलता है ये खास फीचर
एक्सपर्ट बताते हैं कि रुपे कार्ड को बनाने के लिए एक बहुत ही ज्यादा सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है जो इसे फिशिंग जैसे साइबर फ्रॉड स्कैन से बचाने में मददगार होता है। इसे दूसरे कार्ड्स के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
वीजा और मास्टर कार्ड इसे किस तरह बेहतर है रुपे कार्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुपे कार्ड पेमेंट नेटवर्क भारत का अपना पहला घरेलू कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। वहीं वीजा या मास्टरकार्ड इंटरनेशनल सिस्टम कार्ड होते हैं।
ट्रांजैक्शन स्पीड है लाजवाब
घरेलू कंपनी होने की वजह से रुपे कार्ड का मैनेजमेंट लोकल लेवल पर होता है। इसलिए विजा कार्ड या मास्टरकार्ड की तुलना में ज्यादा फास्ट ट्रांजैक्शन का काम करते हैं। हालांकि वीजा और मास्टर कार्ड से पेमेंट में भी जल्दी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।
क्या है इसका फीस शेड्यूल
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि भारतीय बैंकों के लिए रुपे कार्ड के लिए नामांकन शुल्क किया फिरक्वार्टर फीस का भुगतान करना जरूरी नहीं होता है। लेकिन वही मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड होल्डर के लिए स्टार्टिंग फीस और 3 महीने की फीस का पेमेंट करना जरूरी होता है।
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है तेज
रुपे कार्ड घरेलू कंपनी है और इस वजह से इसे कई फायदे मिलते हैं। इसकी प्रोसेसिंग मास्टरकार्ड और वीजा के मुकाबले काफी तेज होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दोनों कार्ड पेमेंट नेटवर्क अमेरिका के हैं। ऐसी स्थिति में जब भी आपको डाटा प्रोसेसिंग या फिर वेरिफिकेशन करना होता है, तो आपका सर्वर पहले उनके सर्वर पर जाता है फिर पूरी प्रक्रिया में तेजी आती है। लेकिन रुपे कार्ड नेटवर्क सिस्टम में यह काम काफी तेज हो जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल खास तौर पर वेरिफिकेशन और डाटा प्रोसेसिंग में होता है।
इसकी प्रोसेसिंग फीस भी है काफी कम
रुपे कार्ड नेटवर्क की प्रोसेसिंग फीस काफी कम होती है क्योंकि इसका सारा काम देश के अंदर ही किया जाता है। लेकिन वीजा और मास्टरकार्ड की प्रोसेसिंग विदेश में होने के कारण, ये कार्ड काफी ज्यादा महंगेहो सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications