
When will the gold rate be Rs 65000 per ten grams : सोने का रेट एक ऐसी खबर हैं, जिसे सभी पढ़ना चाहते हैं। लेकिन कई बार रेट कहां तक जा सकता है, ऐसी खबर भी बनती है। ऐसी खबर तभी बनती है, जब कमोडिटी के जानकार पर इस अपनी राय रखते हैं। ऐसे में आज सोने पर फिर से खबर बन रही है। एक जानकार ने सोने का रेट 65,000 रुपये प्रति दस ग्राम होने की बात कही है। आइये जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
शेयर ब्रोकरेज कंपनी आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार इस वक्त सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके देखते हुए माना जा सकता है कि चालू साल के अंत तक गोल्ड का रेट 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है। हालांकि इनकी राय गोल्ड में निवेश को लेकर काफी सतर्क करने वाली है। इनका कहना है कि अपने पोर्टफोलियो में निवेश वाला सोना 10 से लेकर 15 फीसदी तक ही होना चाहिए।

सोने को वैसे कई तरह से खरीदा जा सकता है, लेकिन अगर निवेश के लिए सोना खरीदना है, तो यह पेपर फार्म की खरीदना चाहिए। यानी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (गोल्ड ईटीएफ) के रूप में खरीदना काफी अच्छा रहता है। यह बीएसई और एनएसई पर ऑन लाइन खरीदे और बेचे जा सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ पर गोल्ड बाजार भाव पर ही खरीदा और बेचा जाता है। इसके लिए किसी शेयर ब्रोकर के यहां ट्रेडिंग खाता खोलने की जरूरत पड़ती है।
आंकड़े के हिसाब से देखा जाए बीते पांच साल में सोने का रेट लगभग डबल हो गया है। लेकिन उसके पीछे के 5 साल में सोने का रेट लगभग स्थिर ही रहा था।

सोने का बीते 10 साल में रेट
गोल्ड का रेट मार्च 2013 में 29,100 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2014 में 29,178 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2015 में 26,300 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2016 में 28,588 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2017 में 28,796 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2018 में 30,907 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2019 में 32,152 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2020 में 41,273 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2021 में 44,728 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2022 में 52,063 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2023 में 59,653 रुपये
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications