नयी दिल्ली। बैंक म्यूचुअल फंड्स पर भी लोन देते हैं। ये बिल्कुल इक्विटी शेयरों पर लोन लेने जैसा ही है। इन दिनों म्यूचुअल फंडों पर डिजिटल लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी है, जो कि तेजी से और कम समय लेने वाला ऑप्शन है। यदि आप म्यूचुअल फंडों पर डिजिटल लोन लेते हैं तो आप ऑनलाइन किसी भी बैंक के पास अपने म्यूचुअल फंडों को गिरवी रख कर तुरंत ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसका अहम फायदा ये है कि आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं को बेचने की जरूरत नहीं होती। हालांकि यदि आप लोन का भुगतान नहीं करते हैं तो बैंक पैसा रिकवर करने के लिए गिरवी रखी गई म्यूचुअल फंड इकाइयों को उचित तरीके से डील कर सकता है।
कितना मिल सकता है लोन
अधिकांश बैंकों में लोन के लिए अधिकतम और न्यूनतम राशि तय होती है। उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने इक्विटी म्यूचुअल फंड इकाइयों के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये और न्यूनतम लोन राशि 20,000 रुपये तय कर रखी है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको म्यूचुअल फंड इकाइयों को गिरवी रखने और लोन लेने के लिए 50 प्रतिशत मार्जिन की आवश्यकता होती है। यानी यदि आप 10 लाख रुपये का लोन लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 20 लाख रुपये की म्यूचुअल फंड इकाइयों को गिरवी रखना होगा।
ब्याज दर
म्यूचुअल फंड पर लोन ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में भिन्न होती है। भारतीय स्टेट बैंक की ऐसे लोन के लिए प्रभावी ब्याज दर प्रति वर्ष 9.75 प्रतिशत है। यह पर्सनल लोन पर ब्याज दर की तुलना में बहुत बेहतर है, जो कि 16 प्रतिशत तक हो सकती है। बता दें कि एसबीआई राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और किसान विकास पत्र पर दिए गए लोन पर 11.90 प्रतिशत की ब्याज दर लेता है।
म्यूचुअल फंड पर लोन लेना चाहिए या नहीं
लोन के लिए कोई चीज गिरवी रखने पर ब्याज दर काफी कम हो जाती है। असल में बैंक के पास एक तरह की सिक्योरिटी होती है। हालांकि आपको लोन राशि का भुगतान करने में सक्षम होना चाहिए क्योंकि बैंक गिरवी रखे हुए उपकरण को बेच सकता है। ब्याज दर के अलावा लोन के लिए बैंक प्रोसेसिंग शुल्क भी लेता है। एसबीआई में प्रोसेसिंग फीस लगभग 0.75 प्रतिशत है। यदि आप लोन राशि का भुगतान करने में सक्षम हैं तो म्यूचुअल फंड पर अच्छा ऑप्शन है। इन दिनों ब्याज दरें बहुत कम हैं जो आपके लिए एक और फायदा है। निवेश करने से पहले म्यूचुअल फंड लोन की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications