Credit Score Benefits: बेहतर क्रेडिट स्कोर होने के कई फायदे होते हैं। क्रेडिट स्कोर बेहतर होने से न सिर्फ आपको आसानी से क्रेडिट कार्ड मिल जाता है बल्कि कम ब्याज दर पर लोन भी मिल जाता है। इसके अलावा अब तो कई जगह पर नौकरी के लिए भी क्रेडिट स्कोर बेहतर होना जरूरी हो गया है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि बेहतर क्रेडिट स्कोर रिटायरमेंट के बाद भी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। जी हां अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आप रिटायरमेंट के बाद जरूरत पड़ने पर बड़ी आसानी से इमरजेंसी फंड जुटा सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद कैसे मदद करता है अच्छा क्रेडिट स्कोर
बेहतर क्रेडिट स्कोर से आपके पोर्टफोलियो में डाइवर्सिटी आती है। रिटायरमेंट के बाद एक अच्छे क्रेडिट स्कोर के जरिए आप कई सारे महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं जिनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं। अगर आपको नया घर लेना है या उसका रिनोवेशन करवाना है तो भी बेहतर प्रोजेक्ट को रात के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो भी बेहतर क्रेडिट स्कोर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मेडिकल इमरजेंसी में फायदेमंद
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे ही वैसे बीमार होने की दिक्कत बढ़ती जाती है और साथ ही कई बार अचानक से भी तबियत बिगड़ जाती है। ऐसे में अधिक मेडिकल सुविधाओं की आवश्यकता आपको पड़ती है। तो अगर आप कभी बीमार होते हैं और आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आपको बड़ी आसानी से इमरजेंसी लोन मिल सकता है और उसे पर चार्ज भी काम लगाया जाता है।
मिलते हैं कई क्रेडिट कार्ड बेनिफिट
आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको कई सारे ऑफर मिल जाते हैं। अगर रिटायरमेंट के टाइम पर अपने अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना कर रखा है, तो आपको रिटायर होने के बाद भी बिना किसी दिक्कत के आसानी से क्रेडिट कार्ड इशू कर दिया जाता है और आप कभी भी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और अच्छा खासा फायदा भी आपको मिल जाता है।
बिजनेस के लिए भी मिल जाता है आसानी से लोन
अगर आपका कोई बिजनेस पहले से चल रहा है या फिर आपको रिटायरमेंट के बाद बिजनेस शुरू करने के लिए फंड चाहिए, तो लोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प होता है। ऐसे में अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है तो लोन लेने के लिए ज्यादा झंझट का सामना नहीं करना पड़ता हैऔर यही कारण है कि क्रेडिट स्कोर बेहतर होने से आप आसानी से लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
घर बनवाने के लिए या फिर पुराने घर को फिर से ठीक करवाने के लिए अच्छे खासे पैसों की जरूरत पड़ती है। रिटायरमेंट के बाद अक्सर एक साथ इतने पैसे का जुगाड़ कर पाना मुश्किल होता है। आम तौर पर बैंकों के द्वारा नौकरी चली जाने के बाद मुश्किल से लोन दिया जाता है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आपकी यह मुश्किल आसान हो जाती है और आपके बिना किसी दिक्कत के बड़े आराम से लोन मिल जाता है जिससे आप अपने जीवन यापन के सभी जरूरी काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications