नई दिल्ली, जनवरी 1। एचडीएफसी बैंक का शेयर कैसा है, अगर यह आप आपसे पूछा जाए तो आप क्या कहेंगे। निश्चित रूप से आप अच्छा ही बताएंगे। लेकिन आपको पता है कि यह शेयर एक समय में केवल 5 रुपये के आसपास मिल रहा था, लेकिन किसी का ध्यान नहीं था। शेयर बाजार में यही होता है। यहां पर इसलिए बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में आज भी ऐसे मौके उपलब्ध हैं, लेकिन उनको खोजने की जरूरत है। जहां तक एचडीएफसी बैंक ने कैसे निवेशकों को करोड़पति बना दिया है, आइये इसकी पूरी जानकारी लेते हैं।
आइये जानते हैं एचडीएफसी बैंक ने कैसे बनाया करोड़पति
एचडीएफसी बैंक का शेयर आज देश का चुनिंदा शेयर है। अगर इस शेयर के रेट की हिस्ट्री देखी जाए तो एचडीएफसी बैंक का शेयर 1 जनवरी 1999 को एनएसई पर 5.52 रुपये के रेट पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ यह शेयर 31 दिसंबर 2021 को 1481 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। इस प्रकार से देखा जाए तो इस शेयर ने 23 साल में पैसों को 268 गुने बढ़ा दिया है। लेकिन यहां पर एक बात ध्यान देने की है कि इस शेयर की फेसवैल्यू बाद में बदली है। ऐसे में यह न सोचें कि इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये बन गया होगा। कितने रुपये का निवेश 1 करोड़ बना है आइये इसे आगे जानते हैं।
पहले जानिए कैसे बढ़ा एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट
एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट बीते 23 साल से लगातर बढ़ रहा है। यह एक ऐसा शेयर है, जो लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। 5 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट 596 रुपये था। वहीं 10 साल पहले एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट 215 रुपये था। इसी प्रकार से देखा जाए तो एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट 20 साल पहले केवल 22 रुपये था। इसके अलावा अगर देखा जा तो एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट आज से 23 साल पहले करीब 5 रुपये का था।
अब जानिए एचडीएफसी बैंक में 3500 रुपये लगाते तो आज कितने शेयर होते
अगर किसी ने आज से 23 साल पहले एचडीएफसी बैंक के 3500 रुपये में केवल 700 रुपये खरीद लिए होते तो आज उसके पास करीब 7000 शेयर होते हैं। शेयरों की संख्या कैसे बढ़ती आइये इसे जानते हैं।
दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरों को दो बार फेसवैल्यू बदली है। पहली बार एचडीएफसी बैंक ने 10 रुपये फैसवैल्यू वाले अपने शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की थी। यह परिवर्तन 14 जुलाइ 2011 को किया गया था। इस प्रकार से 700 शेयरों की संख्या बढ़कर 3500 शेयर की हो गई होगी। इसके बाद एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयर की फेसवैल्यू को 2 रुपये से बदलकर 1 रुपये किया था। इस प्रकार शेयरों की संख्या बढ़कर 3500 से 7000 हो गई होगी। यानी 3500 रुपये के निवेश से खरीदे गए 700 शेयर की संख्या बढ़कर आज 7000 हो गई होगी।
अब जानते हैं कि कैसे निवेशक बने करोड़पति
एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट अंतिम कारोबारी दिवस यानी 31 दिसंबर 2021 को 1479.40 रुपये था। इस प्रकार से आज की तरीख में 7000 शेयरों की वैल्यू 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक हर साल निवेशकों को लाभांश भी देता है। ऐसे में बीते 23 साल में निवेशकों को लाभांश के रूप में कई हजार रुपये अलग से मिल चुका है। अगर बीते साल की ही बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक ने प्रति शेयर 6.50 रुपये का लाभांश दिया था। यानी 7000 शेयर पर केवल लाभांश के रूप में ही 45,500 रुपये मिला है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications