नई दिल्ली, अगस्त 22। होम लोन आमतौर लेने के बाद काफी बड़ा लगता है। आमतौर पर जितनी रकम होम लोन के रूप में ली जाती है, उससे दोगुना से ज्यादा ब्याज के साथ आपको बैंक को वापस करनी होती है। वहीं अगर कोई किस्त एक बार भी रह जाए तो पेनाल्टी के का ब्याज भी भरना पड़ता है। यही कारण है कि आमतौर लोग होम लोन के कुछ समय बाद ही इधर उधर से पैसा एकत्र करके होम लोन पटाने में लग जाते हैं। लोग जब तक अपना पूरा होम लोन पटा नहीं लेते हैं, चेन नहीं मिलता है। लेकिन अगर आप एक खास वित्तीय प्लानिंग अपना लें, तो आपको यह होम लोन भारी नहीं लगेगा। आप जितना भी होम लोन पटाएंगे, बाद में मूलधन और ब्याज के साथ पटाया गया पूरा पैसा वापस मिल सकता है। ऐसे में बीच में आपको परेशान होने और होम लोन में ज्यादा पैसे देने के झंझट से भी झुटकारा मिल जाएगा। वहीं आप पूरे 30 साल तक होम लोन के बदले आयकर की छूट भी लेते रहेंगे।
अगर आपको यह प्लानिंग अच्छी लगे तो यहां पर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहले जानें प्रमुख बैंकों की होम लोन की ब्याज दरें
- कोटक महिंद्रा बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.65 फीसदी से है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.75 फीसदी से है।
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.85 फीसदी से है।
- बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.85 फीसदी से है।
- भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.75 फीसदी से है।
- एचडीएफसी लिमिटेड के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.75 फीसदी से है।
- आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.90 फीसदी से है।
- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.90 फीसदी से है।
- एक्सिस बैंक 6.90 के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत फीसदी से है।
- केनरा बैंक 6.90 के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत फीसदी से है।
- पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.95 फीसदी से है।
- आईडीबीआई बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.95 फीसदी से है।
- पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 7.35 फीसदी से है।
- टाटा कैपिटल के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.90 फीसदी से है।
- यस बैंक के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 8.95 फीसदी से है।
अब लीजिए 30 लाख रुपये के होम लोन की पूरी जानकारी
बैंक 30 साल तक का होम लोन भी देते हैं। जैसा की ऊपर बताया गया है कि किस बैंक की होम लोन की ब्याज दरें क्या हैं। ऐसे में यहां पर होम लोन की औसत ब्याज दर को 7 फीसदी मान कर गणना की जा रही है। जानिए अगर कोई व्यक्ति 30 लाख रुपये का होम लोन लेता है, तो कुल मिलाकर कितना पैसा वापस करना होगा। इसके अलावा 30 लाख रुपये के होम लोन की ईएमआई कितनी होगी।
आइये आगे इस बात की जानकारी करते हैं।
ये है 30 लाख रुपये के होम लोन की किस्त
- 30 लाख रुपये का होम लोन
- 7 फीसदी ब्याज
- 30 साल के लिए
- किस्त आएगी 19959 रुपये की
- ब्याज के रूप में देना होगा 4,185,267 रुपये
- कुल मिलाकर देना होगा 7,185,267 रुपये
अब आइये जानते हैं कि इतना ही पैसा कैसे वापस मिल सकेगा।
ऐसे शुरू करें म्यूचुअल फंड में निवेश
यहां पर 30 लाख रुपये के होम लोन को इसलिए रखा गया है कि इससे आपकी किस्त कम आएगी। ऐसे में आप होम लोते ही 2100 रुपये महीने का निवेश सिप माध्यम से किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको 30 साल के बाद 74 लाख रुपये वापस मिल जाएगा। वहीं आपने इन 30 साल में आपने अपने होम लोन के लिए करीब 72 लाख रुपये पटाया होगा।
आइये जानते हैं कि कैसे 2100 रुपये महीना 74 लाख रुपये बन जाएगा।
ये है म्यूचुअल फंड में निवेश की प्लानिंग
- 2100 रुपये महीने की एसआईपी
- 30 साल तक इसे चलाएं
- अगर 12 फीसदी मिले इसमें रिटर्न
- तो तैयार हो जाएगा 74 लाख रुपये का फंड
नोट : होम लोन को इसीलिए ज्यादा का समय का लेने का सुझाव दिया गया है, जिससे 2100 रुपये महीने का म्यूचुअल फंड में निवेश करने में दिक्कत न आए।
आइये अब जानते हैं कौन सी म्यूचुअल फंड स्कीम दे रही हैं 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न।
जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट
- एसबीआई स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 22.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 22.43 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.48 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 20.92 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 20.82 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 20.49 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 18.23 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 18.03 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 17.87 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 17.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- डीएसपी मिडकैप म्युचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 16.03 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की यह गणना 20 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications