Gold earns more than Sensex and Nifty: सभी को लगता है कि वह पैसों का ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां पर उनको सबसे ज्यादा फायदा मिले। अगर ऐसा है तो एक बार फिर से गोल्ड ने बाजी मारी है।
अगर देखा जाए तो बीते 1 साल में गोल्ड ने सेंसेक्स और निफ्टी से ज्यादा कमाई कराई है। यहां तक की चांदी से भी ज्यादा कमाई कराई है।

अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सोने से सबसे ज्यादा कमाई कराई है। अगर किसी ने 1 साल पहले सोने में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 123,098 रुपये हो गई।
वहीं अगर किसी ने 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश निफ्टी में किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 123,411 रुपये हो गई है।
वहीं अगर किसी ने एक साल पहले सेंसेक्स में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 116,391 रुपये है।
अगर देखा जाए तो बीते 1 साल में चांदी ने सबसे कम रिटर्न दिया है। यहां पर मिला रिटर्न बैंक एफडी से कम का रहा है। अगर किसी ने 1 साल पहले चांदी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 106,650 रुपये है।
यहां पर एक बात ध्यान रखने की है कि सेंसेक्स और निफ्टी में जब निवेश की बात की जा रही है, तो वह इन इंडेक्स में निवेश की बात है। यहां पर निफ्टी और सेंसेक्स के शेयरों में सीधे निवेश की बात नहीं हो रही है।
अगर किसी को सोने में निवेश करना है तो कल से यानी 19 जून आरबीआई गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आ रहा है। इसमें निवेश कर सोने जैसा रिटर्न पाने के अलावा हर साल ढाई प्रतिशत ब्याज भी कमाया जा सकता है।
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें
स्कीम 19 से 23 जून 2023 तक खुली रहेगी
- सोने की कीमत 5,926 रुपये प्रति 1 ग्राम
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश
- डिजिटल पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
- छूट के बाद 1 ग्राम सोना 5,876 रुपये का
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 24 कैरेट सोना मिलेगा
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 2.50% का सालाना ब्याज
- गोल्ड बॉन्ड में कोई शख्स 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीद सकता है
- ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो सोना
- गोल्ड बॉन्ड में 8 साल बाद पैसा मिलेगा वापस
- मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं
- अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकाला तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के हिसाब से टैक्स
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications