Know the price targets of shares of 6 companies: शेयर बाजार से कमाई करना आसान नहीं होता है। यहां पर निवेश से पहले काफी रिसर्च करने की जरूरत पड़ती है। इस रिसर्च को करने के लिए खास योग्यता होनी चाहिए, जो सभी में नहीं होती है।
ऐसे में निवेशकों को ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से जारी होने वाली रिसर्च रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए। इन रिसर्च रिपोर्ट में ब्रोकरेज कंपनियां किसी खास शेयर के बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। इसमें कंपनी की वर्तमान स्थिति से लेकर भविष्य में कंपनी क्या कर सकती है, यह भी बताया जा जाता है।

इस रिसर्च रिपोर्ट में ब्रोकरेज कंपनियां जिस कंपनी के शेयर पर अपनी राय बताती हैं, उस का प्राइस टारगेट भी जारी करती हैं। यह प्राइस टारगेट उस शेयर के वर्तमान रेट से कम या ज्यादा कुछ भी हो सकता है। आमतौर पर माना जाता है कि अगर प्राइस टारगेट कंपनी के वर्तमान शेयर रेट से ज्यादा है, तो उसमें निवेश किया जा सकता है। वहीं अगर प्राइस टारगेट कम है, और आपके पास उस कंपनी का शेयर है, तो बेचने के बारे में सोचा जा सकता है। क्योंकि इससे नुकसान को कम किया जा सकता है।
ब्रोकरेज कंपनियां जब प्राइस टारगेट बताती हैं, तो यह एक साल का होता है। यानी अगर उस शेयर में निवेश किया जाएगा तो एक साल के अंदर प्राइस टारगेट तक शेयर का रेट जा सकता है। इसलिए निवेश के पहले यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि प्राइस टारगेट का मतलब आज निवेश और कल फायदा नहीं है।
आइये जानते हैं ऐसे ही 5 शेयरों के बारे में, जिनके प्राइस टारगेट जारी किए गए हैं। यह प्राइस टारगेट जेएम फाइनेंशियल और प्रभुदास लीलाधर ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से जारी हुए हैं।
जानिए कितनी कमाई करा सकता है UPL Limited का शेयर
- शेयर का रेट: 537 रुपये
- प्राइस टारगेट: 800 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 49 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: जेएम फाइनेंशियल
जानिए कितनी कमाई करा सकता है PI Industries का शेयर
- शेयर का रेट: 3363.95 रुपये
- प्राइस टारगेट: 4,850 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 44 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: प्रभुदास लीलाधर
जानिए कितनी कमाई करा सकता है Indraprastha Gas का शेयर
- शेयर का रेट: 379.45 रुपये
- प्राइस टारगेट: 539 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 42 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: प्रभुदास लीलाधर
जानिए कितनी कमाई करा सकता है DCB Bank का शेयर
- शेयर का रेट: 112.8 रुपये
- प्राइस टारगेट: 160 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 42 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: प्रभुदास लीलाधर
जानिए कितनी कमाई करा सकता है Carborundum Universal का शेयर
- शेयर का रेट: 1,050.4 रुपये
- प्राइस टारगेट: 1,482 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 41 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: प्रभुदास लीलाधर
जानिए कितनी कमाई करा सकता है SRF Limited का शेयर
- शेयर का रेट: 2,169 रुपये
- प्राइस टारगेट: 3,040 रुपये
- कितनी कमाई का मौका: 40 प्रतिशत
- किसने जारी किया है प्राइस टारगेट: जेएम फाइनेंशियल
नोट: यहां पर शेयरों पर ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से जारी प्राइट टारगेट बताए जा रहे हैं। इस निवेश की राय न समझें। निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications