घर खरीदना सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक लक्ष्यों में से एक होता है। लोग अपना घर खरीदने के लिए होम लोन का विकल्प अपनाते हैं। एक बार जब घर का चयन हो जाता है, तो अगला कदम यह होता कि आप अपने होम लोन की जरूरतों क
नई दिल्ली: घर खरीदना सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक लक्ष्यों में से एक होता है। लोग अपना घर खरीदने के लिए होम लोन का विकल्प अपनाते हैं। एक बार जब घर का चयन हो जाता है, तो अगला कदम यह होता कि आप अपने होम लोन की जरूरतों के लिए सही बैंक चुनें। होम लोन आमतौर पर उन लोन की श्रेणी में आता है जो लंबी अवधि के लिए होता है। बता दें कि सामान्य तौर पर होम लोन की अवधि 15 से 30 साल तक के लिए होती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप पर होम लोन का बोझ कम हो। होम लोन की अवधि के बीच आप बैंक बदलकर ब्याज के बोझ को कम कर सकते हैं। इससे आप अपने होम लोन के लिए बेहतर ब्याज दर चुन सकते हैं। खास बात है कि आप प्रोसेसिंग फीस ये प्रीपेमेंट पेनाल्टी भी नहीं देनी होगा।

ट्रांसफर करने पर बेहतर ब्याज दर का लाभ
होम लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने पर बेहतर ब्याज दर का लाभ मिलता है। लेकिन, होम लोन ट्रांसफर करते वक्त आपको कई तरह की बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसमें से सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अगर आप होम लोन की ईएमआई नियमित तौर पर नहीं चुका रहे हैं तो आप होम लोन ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। आपको इस बात से अवगत करा दें कि होम लोन ट्रांसफर करते वक्त आपको किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
जानें होम लोन का ट्रांसफर प्रोसेस
होम लोन ट्रांसफर करने का पहला स्टेप मौजूदा बैंक को इसके बारे में जानकारी देना होता है। इसके लिए मौजूदा बैंक को एक एप्लीकेशन देना होता है, जिसमें लोन अकाउंट ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट होती है। इसी रिक्वेस्ट के आधार पर बैंक की तरफ से आपको एनओसी दिया जाएगा। इस लेटर को नए बैंक को देकर लोन के बाकी रकम को ट्रांसफर करना होगा। लोन ट्रांसफर किए जाने के बाद मौजूदा बैंक आपके प्रॉपर्टी के पेपर भी नए बैंक को ट्रांसफर कर देगा।
क्या होगा आपको फायदा
सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि आप 15 साल के लिए 9.05 फीसदी की ब्याज दर से 40 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो इसके लिए आपको ब्याज के तौर पर 33.24 लाख रुपये देना होगा। ऐसे में अगर ब्याज दर में मामूल बदलाव भी होता है तो इससे आपके ब्याज की रकम पर बड़ा असर पड़ेगा। खासतौर से जब लोन की अवधि अधिक होती है तो इसका फायदा ज्यादा मिलेगा। मान लीजिए अगर आपको नए बैंक में लोन की रकम 8.05 फीसदी ब्याज दर मिलता है तो इससे ब्याज पर होने वाला खर्च घटकर 29 लाख रुपये हो जाएगा।
होम लोन ट्रांसफर करने पर बैंक वसूलेगा प्रोसेसिंग फीस
इस बात से भी अवगत करा दें कि होम लोन ट्रांसफर करने के लिए नया बैंक आपको प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा। अगर आप अपने नए बैंक से रिक्वेस्ट करते हैं तो आप इस रकम को भी कम कर सकते हैं। वहीं फिक्स्ड लोन रेट के लिए बैंक पेनाल्टी भी चार्ज लेता है। हालांकि, अगर आप फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लेते हैं तो इसके लिए बैंक कोई भी पेनाल्टी नहीं चार्ज करेगा। आपको इस बात का भी ध्यान देना होगा कि स्टैंप ड्यूटी का खर्च भी आपको ही देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications