नई दिल्ली, नवंबर 7। शेयर बाजार में निवेश के हरदम अच्छे मौके होते हैं। बस जरूरत होती है कि उनको सही समय पर पहचान लिया जाए। जो लोग ऐसा कर लेते हैं उनको बहुत ही अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलता है। अगर शेयर बाजार में पिछले एक साल की बात की जाए तो कई शेयरों ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। लेकिन 3 शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 14850 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। तारीफ की बात यह है कि यह शेयर एक साल पहले काफी सस्ते थे, जो अब काफी बढ़ गए हैं। अगर आप भी ऐसे मल्टीबैगर शेयरों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहला शेयर है फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने बीते एक साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। यह कंपनी एयरफ्रेट सर्विस प्रोवाइडर करती है। इसके तहत कंपनी समुद्री परिवहन के अलावा एयर, रेल और अन्य माध्यमों से माल परिवहन की लॉजिस्टिक्स सुविधा देती है। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स इस सेक्टर में करीब 30 साल से कार्यरत है। वहीं कंपनी करीब 84 देशों में अपनी सर्विस देती है।
जानिए फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर का रिटर्न
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने बीते एक साल में करीब 14850 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते एक साल के दौरान फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर का रेट करीब 1 रुपये से बढ़कर 167.45 रुपये (शेयर बाजार में अंतिम कारोबारी सत्र का रेट) के स्तर पर आ गया है। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर केवल मुम्बई शेयर बाजार में ही लिस्टिड है। वहीं कंपनी की मार्केट कैप करीब 120 करोड़ रुपये है। बीते एक साल के दौरान फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 1.10 रुपये का बनाया है, वहीं अधिकतम का स्तर 216.30 रुपये का रहा है।
अब जानिए अगला शेयर
जानिए गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के बारे में
गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड कंपनी एचडीपीई और पीपी से बुने बोरे और बैग बनाने के कारोबार में है। गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के पास इस वक्त् स्थापित क्षमता 7925 टन की है। इसके अलावा गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड दूसरे टेक्सटाइल उत्पाद के लिए लेबल बनाने के काम में भी लगी हुई है। इनका इस्तेमाल रेडीमेड कपड़ों, होजरी, टेरी टावल, जूतों और बुने हुए कपड़ों में होता है। इस सेक्टर के लिए भी केन्द्र सरकार ने पीएलआई स्कीम लांच की है। इसका फायदा भी इस कंपनी को हो सकता है।
अब जानिए गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के शेयर का रिटर्न
गोपाल पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के शेयर ने एक साल में करीब 10903 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर एक साल में 5.72 रुपये से बढ़कर 629.4 रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी के शेयर का यह रेट अंतिम कारोबारी दिवस का है। वहीं कपंनी के शेयर ने बीते एक साल में जहां 4.95 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया है, वहीं 1,286.95 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। एक तरह से देखा जाए तो यह शेयर इस वक्त अपने उच्चतम स्तर से करीब 45 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
अब जानिए तीसरे शेयर के बारे में
अगला शेयर है एक्सप्रो इंडिया का
अगला शेयर एक्सप्रो इंडिया का। यह बिड़ला ग्रुप की एक कंपनी है। इस कंपनी के कई डिवीजन हैं। वहीं इन सबकी अलग-अलग जगहों पर यूनिटें हैं। एक्सप्रो इंडिया पैकेजिंग कारोबार की कंपनी है। एक्सप्रो इंडिया के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ढेर सारे प्रोडक्ट हैं। इनमें बीओपीपी फिल्म, कोएक्स कास्ट फिल्में और कोएक्स शीट जैसे प्रोडेक्ट शामिल हैं। जहां तक मोनोपोली की बात है तो एक्सप्रो इंडिया का कैपिसिटर मार्केट में पूरी तरह से दखल है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर सरकार की पॉजिटिव नीतियों का इस कंपनी को काफी फायदा मिलता दिख रहा है।
आइये अब जानते हैं कि कंपनी के शेयर ने कितना कराया मुनाफा
एक्सप्रो इंडिया के शेयर ने निवेशकों को काफी फायदा कराया है। जहां तक एक साल के रिटर्न की बात है तो इस कंपनी के शेयर ने करीब 3145.54 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर अंतिम कारोबारी सत्र में 691.3 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एक साल पहले यह शेयर 20.90 रुपये पर था। इस प्रकार इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को भारी लाभ दिया है। जहां तक बीते एक साल में कपंनी के शेयर के उच्चतम स्तर की बात है यह 730.00 रुपये का रहा है। सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की दिशा में तेजी से काम कर ही है, ऐसे में कंपनी के कारोबार में और तेजी आने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications