नई दिल्ली। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। लेकिन हमारी नजर इन पर नहीं पड़ती है। अगर ध्यान से देखा जाए तो इन कंपनियों में निवेश कर अच्छी कमाई की जा सकती है। वैसे भी शेयर बाजार के जानकार कहते हैं कि जो कंपनियां भारी भरकम डिवडेंड देती हैं, उन शेयरों में दम होता है। ऐसा इसलिए कि ऐसी कंपनियों को भरोसा होता है कि वह भविष्य में अच्छी कमाई करेंगी। इसीलिए कुछ कंपनिया बड़े डिविडेंड देती है। ऐसे में अगर लम्बे समय के लिए शेयर में निवेश करने का प्लान बना रहे हों तो तगड़ा डिविडेंड देने वाली कंपनियों को चुना जा सकता है। आइये जानते हैं कौन सी कंपनियां हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में तगड़ा लाभांश दिया है। अगर ऐसी बताई जा रही कंपनियों में निवेश किया जाए तो बीतते साल के अलावा नए साल में भी अच्छी कमाई हो सकती है।

मेजस्को ने दिया है रिकॉर्ड तोड़ लाभांश
मेजस्को ने हाल ही में 19,480 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। अगर कोई इस लाभांश को चाहे तो अभी भी ले सकता है। इसके लिए उसे कंपनी का शेयर खरीदना होगा, जो 25 दिसंबर 2020 तक उसके डिमैट में आ जाना चाहिए। अगर कोई निवेशक ऐसा करता है तो उसे कंपनी का 974 रुपये का विशेष लाभांश मिल जाएगा। वहीं 16 दिसंबर 2020 को मेजस्को के शेयर का रेट 975.10 रुपये था। इस प्रकार से शेयर के रेट से ज्यादा पैसा निवशक को लाभांश से ही मिल जाएगा। जहां तक इस शेयर के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर की बात है तो यह 1019 रुपये रहा है।
आइये जानते हैं अन्य 6 कंपनियों के बारे में
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने साल 2014 में 9,700 फीसदी अंतरिम लाभांश दिया था। 16 दिसंबर 2020 को कंपनी के शेयर का रेट 3,110.45 रुपये था। जहां तक 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर की बात है तो यह 3402.05 रुपये रहा है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 2020 में 8,300 फीसदी का अंतरिम लाभांश घोषित किया था। वहीं 16 दिसंबर को कंपनी के शेयर का रेट 3,752.65 रुपये । जहां तक 52 हफ्ते के उच्चतम रेट की बात है तो यह 4015 रुपये रहा है।
स्ट्राइडस फार्मा साइंस लिमिटेड
स्ट्राइडस फार्मा साइंस लिमिटेड ने वर्ष 2013 में 5,000 फीसदी का विशेष लाभांश दिया था। इस कंपनी के शेयर का दाम 16 दिसंबर को 779 रुपये था। जहां तक 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर की बात है तो यह 898 रुपये रहा है।
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड ने वर्ष 2019 में 4,160 फीसदी के विशेष अंतरिम लाभांश दिया था। जहां तक रेट की बात है तो 16 दिसंबर कंपनी के शेयर का रेट 6,816.20 रुपये था। वहीं इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते में उच्चतम स्तर 7040 रुपये रहा है।
हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प ने वर्ष 2010 में 4000 फीसदी का अंतरिम लाभांश दिया था। जहां तक कंपनी के शेयर के रेट की बात है तो यह 16 दिसंबर 2020 को 3,117.50 रुपये था। वहीं बीते 52 हफ्ते में कंपनी के शेयर के रेट का उच्चतम स्तर 3393.85 रुपये था।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 2 बार 4,000 फीसदी का विशेष लाभांश दे चुकी है। इतना भारी भरकम लाभांश टीसीएस ने पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2019 में दिया था। जहां तक रेट की बात है तो 16 दिसंबर को टीसीएस के शेयर का रेट 2,814.20 रुपये था। वहीं टीसीएस का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2885 रुपये का है।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications