Benefits of home loan: अपना मनपसंद घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन आज की महंगाई में घर खरीदना काफी मुश्किल हो गया है. लोगों के पास इतनी रकम नहीं होती कि वे एकमुश्त पैसा देकर अपना मनपसंद घर खरीद पाएं. इसलिए ज्यादातर लोग होम लोन लेना पसंद करते हैं. आज हम आपको होम लोन से जुड़े कई फायदे बताने वाले है.

होम लोन लेना का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि आपको एकमुश्त पैसा नहीं देना पड़ता और किश्तों में पैसे दें पाते हैं. अगर आप घर खरीदना चाहते हैं, तो यह जरूर कन्फर्म कर लें कि जो प्रॉपर्टी आप खरीदना चाहते है, उसमें कोई विवाद तो नहीं चल रहा है.
आप लेंडर प्रापर्टी का टाइटिल और प्रापर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को चेक करके ये पता लगा सकते है कि इसमें कोई मामला ना हो. इसके अलावा आप लीगल वेरिफिकेशन के जरिए भी जरूरी डाक्यूमेंट्स को वेरिफाई करवा सकते हैं. जब सब क्लियर हो, तभी आप प्रापर्टी खरीदने का प्रोसेस आगे बढ़ाए.
होम लोन लेना का दूसरा बड़ा फायदा ये होता है कि आपको इसमें टैक्स में काफी मुनाफा मिल जाता है. अगर कोई व्यक्ति होम लोन के जरिए घर खरदीना चाहता है, तो आपको लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 24 (b) के तहत लोन लेने वाले व्यक्ति को ब्याज पर 2 लाख रुपये तक की छूट मिल जाती है.
इसके अलावा सेक्शन 80सी के तहत प्रिंसिपल रीपेमेंट अमाउंट पर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं.
वहीं अगर कोई जॉइंट लोन लेता है, तो उसे टैक्स का डबल बेनिफिट मिल जाता है. क्योंकि ऐसे में दोनों एप्लिकेंट्स अलग-अलग टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं.
होम लोन अन्य लोन के मुकाबले सस्ता मिलता है. ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में होम लोन में ब्याज दर और कम हो सकता है. इसलिए अगर आप खरीदना चाहते है और बढ़ते खर्चो की वजह से एक एकमुश्त पैसे नहीं दे पा रहें, तो होम लोन का विकल्प ले सकते हैं. इसके अलावा भी आप होम लोन लेकर अपनी सेविंग बचा सकते है. इस बचे पैसे को आप रिटायरमेंट लाइफ के लिए किसी स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
होम लोन लेने के और कई फायदें है. होम लोन, पसर्नल लोन से सस्ता पड़ता है. अगर आप पुराना अपार्टमेंट खरीद रहें है तो इसे बेहतर करने में काफी खर्चा आ जाता है. इस खर्चो के लिए आप होम लोन ले सकते हैं. होम लोन में आपको कोई हिडेन चार्जिस नहीं देने पड़ते. इसके अलावा होम लोन चुकाने के लिए आपको अच्छा खासा समय मिल जाता है.
यह भी पढ़े: Residential Property Hike: भारत के इन शहरों में लगभग 50 फीसदी बढ़ी घरों की कीमत, हैदराबाद सबसे पहले नंबर पर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications