नई दिल्ली। देश में बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक में ब्याज दरें तेजी से घटी रही हैं। स्थिति यह आ गई है कि भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की ब्याज दरें 6 फीसदी के नीचे आ चुकी हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें भी काफी कम हो चुकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, कि कहीं पर अच्छा ब्याज नहीं मिल रहा है। अभी भी कई जगहें ऐसी हैं, जहां फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी पर 7 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। लेकिन अब ऐसी जगहें कम ही बची हैं। अगर आप भी ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो इन स्थानों पर एफडी कर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। आइये जानते हैं वह जगहें कौन सी हैं, जहां अभी भी 10 फीसदी से ऊपर तक का ब्याज पाया जा सकता है।
यहां मिल रहा है 7 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक ब्याज
-हुडको 12 महीने से 60 महीने के बीच की एफडी पर 7.30 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 12 महीने से 60 महीने के बीच की एफडी पर 7.10 फीसदी से लेकर 7.35 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 12 महीने से 120 महीने के बीच की एफडी पर 7.45 फीसदी से लेकर 7.70 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-आईसीआईसीआई होम फाइनेंस 12 महीने से 120 महीने के बीच की एफडी पर 7.35 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-महिंद्रा फाइनेंस 15 महीने से 40 महीने के बीच की एफडी पर 7.45 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-बजाज फाइनेंस 12 महीने से 60 महीने के बीच की एफडी पर 7.35 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-श्रीराम सिटी यूनियन वित्त 12 महीने से 60 महीने के बीच की एफडी पर 8.41 फीसदी से लेकर 8.91 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
-हॉकिन्स कुकर 12 महीने से 36 महीने के बीच की एफडी पर 10.50 फीसदी से लेकर 10.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
जानिए पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस रिकारिंग डिपॉजिट में इस वक्त 5.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-किसान विकास पत्र पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) पर इस वक्त 7.1 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर इस वक्त 6.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
जान लीजिए कब बदलती हैं ब्याज दरें
नोट : यह ब्याज दरें 1 जूलाई 2020 से लागू हैं। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की हर तीन माह पर समीक्षा होती है, और इसके हिसाब से इनमें बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 अक्टूबर 2020 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
नोट : आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी।
नोट : हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सरकार की बदलती रहती है, और यह उसी अनुसार लागू मानी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications