नौकरी के अलावा हर कोई चाहता है की कहीं और से कमाई आता रहे। आज के समय में हर कोई म्यूचुअल फंड में पैसा लगाता है। बड़ी तादाद में लोग इन दिनों म्यूचुअल फंड में एंट्री कर रहे हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 19। नौकरी के अलावा हर कोई चाहता है की कहीं और से कमाई आता रहे। आज के समय में हर कोई म्यूचुअल फंड में पैसा लगाता है। बड़ी तादाद में लोग इन दिनों म्यूचुअल फंड में एंट्री कर रहे हैं। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं लेकिन किस म्यूचुअल फंड का चुनाव किया जाए यह आपको समझ में नहीं आ रहा है तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे।
कुछ पैमानों को जानना है जरुरी सबसे बड़ा सवाल यह है कि अच्छे रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंडों का चयन कैसे करें? कम जोखिम में अच्छा रिटर्न देने वाला फंड कौन सा होगा आदि। आज हम बात करें बाजार की मौजूदा गिरावट में भी म्यूचुअल फंडों ने इन माइक्रोकैप शेयरों में खरीदारी की है, चलिए जानते है क्या इनमें से कोई है आपके पास है जिसके जरिए आपने अच्छी कमाई की है।

पत्नी के नाम पर आज ही खोले ये अकाउंट, भविष्य में नहीं होगी पैसों की दिक्कत
इन शेयरों ने मजबूती दिखी
21 अक्टूबर 2021 से शुरू हुए बाजार की गिरावट के इस दौर में अब तक माइक्रोकैप शेयरों ने मजबूती दिखाई है और इनमें छोटे-मझोले और दिग्गज शेयरों की तुलना में कम गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार महीनों के दौरान निफ्टी 50 टीआरआई, निफ्टी मिड कैप 150 - टीआरआई और निफ्टी स्मॉल कैप 250 - टीआरआई में क्रमश: 5.9 फीसदी, 9.5 फीसदी और 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन इसी अवधि में निफ्टी माइक्रोकैप 250 - टीआरआई में सिर्फ 5.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मजबूत फंडामेंटल्स और आउटलुक वाले क्वालिटी माइक्रोकैप शेयर इस कमजोरी वाले दौर में मजबूती दिखाने में कामयाब रहे हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ मजबूत फंडामेंटल्स वाले मैक्रोकैप स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जिनको पिछले 3 महीनों में म्यूचुअल फंडों ने अपने स्कीम में शामिल किया है। ये आंकड़े 31 जनवरी 2022 तक के है जो एसीईएमएफ पर उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। चलिए इन स्टॉक्स के बारे में एक-एक करके आपको बताते है।
म्यूचुअल फंड ने इन शेयरों को खरीदा
मोलड-टैक पैकेजिंग : इस स्टॉक को पिछले 3 महीने के दौरान 14 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल किया गया है। जिनमें सुंदरम लार्ज एंड मिड कैप, आईटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी, आईटीआई मल्टी-कैप, सुंदरम स्मॉल कैप, आईसीआईसीआई प्रू स्मॉलकैप जैसे फंडों का नाम शामिल है।
टीवी टुडे नेटवर्क : यह स्टॉक 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों की होल्डिंग में शामिल है। जिसमें 6 क्वांट इक्विटी फंड शामिल है। इन फंडों में क्वांट मल्टी एसेट, क्वांट वैल्यू, क्वांट ईएसजी इक्विटी और क्वांट स्मॉल कैप फंड जैसे फंड है।
आनंद राठी वेल्थ: यह स्टॉक 12 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। यह स्टॉक 14 दिसंबर 2021 को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। क्वांट फ्लेक्सी कैप, इनवेस्को इंडिया टैक्स, क्वांट स्मॉल कैप, केनरा रॉब स्मॉल कैप जैसे फंड स्कीमों में यह स्टॉक शामिल है।
एसजेएस इंटरप्राइजेज : यह स्टॉक 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। यह स्टॉक 15 नवंबर 2021 को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। कंपनी ऑटो पार्ट्स और इक्यूपमेंट बनाती है। यह स्टॉक बीओआई एएक्सए कंजर्वेटिव हाइब्रिड, एक्सिस ट्रिपल एडवांटेज, एक्सिस स्मॉल कैप जैसे फंडों में शामिल किया गया है।
एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज : यह स्टॉक पिछले 3 महीनों के दौरान 8 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल किया गया है। जिनमें क्वांट वैल्यू, क्वांट स्मॉल कैप, एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड जैसे फंडों के नाम शामिल है।
म्यूचुअल फंड ने इन 5 शेयरों को भी खरीदा
किर्लोस्कर ऑयल इंजन : यह स्टॉक कुल 8 म्यूचुअल फंड स्कीमो में शामिल है। पिछले 3 महीनों में फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप और टेंपलटन इंडिया वैल्यू फंड जैसे फंडों ने इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
वी.एस.टी. टिलर ट्रैक्टर : पिछले 3 महीने में 4 म्यूचुअल फंडों ने इसको अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वैसे यह स्टॉक कुल 14 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। इन फंडों में आईटीआई मल्टी-कैप फंड, टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप) और टॉरस इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे नाम शामिल है।
एचओईसी: य़ह स्टॉक कुल 9 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। इसमेंटॉरस म्यूचुअल फंड जैसे टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप), टॉरस फ्लेक्सी कैप फंड और टॉरस लार्जकैप इक्विटी फंड जैसे फंड के नाम शामिल है।
पंजाब केमिकल और क्रोप प्रोटेक्शन : यह स्टॉक 5 म्यूचुअल फंड स्कीम में शामिल है। कंपनी एग्रोकेमिकल कारोबार में है।
श्रीराम प्रॉपर्टीज : यह स्टॉक 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों में हाल ही में शामिल हुआ है। यह स्टॉक एक्सचेजों पर 20 दिसंबर 2021 को लिस्ट हुआ था। आदित्य बिड़ला एसएल स्मॉल कैप, एचडीएफसी हाउसिंग ऑप, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप जैसे फंडो ने इसको अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications