Top 10 companies of the country in terms of market cap: अगर कोई नया निवेशक है, तो उसे देश की टॉप 10 कंपनियों की जानकारी होनी चाहिए। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट आई है। ऐसे में जानना जरूरी है कि अब देश की टॉप 10 कंपनियां कौन सी हैं।
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 6 कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट आई है। यह गिरावट करीब 102280.51 करोड़ रुपये की रही है। हालांकि इस दौरान सेंसेक्स 405.21 अंक और निफ्टी 29.3 अंक बढ़कर बंद हुआ है।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये बची है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,222.5 करोड़ रुपये घटकर 6,20,797.26 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 14,814.86 करोड़ रुपये घटकर 4,95,048.22 करोड़ रुपये रह गई।
इनफोसिस की मार्केट कैप 11,204.66 करोड़ रुपये घटकर 5,25,228.89 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईटीसी की मार्केट कैप 10,625.95 करोड़ रुपये कम होकर 5,52,611.81 करोड़ रुपये बची। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 7,717.39 करोड़ रुपये घटकर 6,46,262.77 करोड़ रुपये बची है।
वहीं इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 23,525.6 करोड़ रुपये बढ़कर 9,18,984.17 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 15,441.19 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,281.48 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,821.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,03,318.08 करोड़ रुपये हो गई। अंत में भारती एयरटेल की मार्केट कैप 11,297.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,77,710.47 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,01,720.32 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,77,281.48 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9,18,984.17 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,46,262.77 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,20,797.26 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,52,611.81 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,25,228.89 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 5,03,318.08 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,95,048.22 करोड़ रुपये
- एयरटेल 4,77,710.47 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications