नयी दिल्ली। खुशी का सीज़न ऑफर के साथ कोटक महिंद्रा बैंक ने त्योहारी सीज़न की शुरुआत कर दी है। बैंक ने इस ऑफर में अपने ग्राहकों के लिए कई बेनेफिट पेश किए हैं, जिनमें आकर्षक लोन ब्याज दर, लोन प्रोसेसिंग चार्जेस पर छूट और रिटेल और एग्री लोन सेगमेंट में क्विक ऑनलाइन लोन मंजूरी शामिल है। इस ऑफर में कोटक महिंद्रा बैंक 7 फीसदी पर होम लोन दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा है कि अब ग्राहक सालाना 7% से शुरू होने वाले होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। अगर किसी दूसरे बैंक के ग्राहक कोटक महिंद्रा बैंक में अपना लोन खाता ट्रांसफर कराते हैं तो इससे उन्हें काफी बचत हो सकती है। आइए जानतें हैं सभी ऑफर्स के बारे में।
एक महीने तक चलने वाला उत्सव
कोटक महिंद्रा बैंक ने खुशी का सीजन 2020 लॉन्च करने पर संतुष्टि जाहिर की है। ये एक महीने तक चलने वाला उत्सव है, जिसमें ग्राहकों की फाइनेंशियल और लाइफस्टाइल जरूरतों को पूरा किया जाएगा। त्योहारी सीजन से पहले बैंक कार लोन और दोपहिया लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज पर 50% की छूट दे रहा है। ये सारे ऑफर्स महानगरों, छोटे शहरों, कस्बों और गांवों में उपलब्ध रहेंगे। कार और मोटरसाइकिल लोन पर बैंक कई तरह के ऑफर्स के लेकर आया है।
महिलाओं के लिए स्पेशल डील
इसके अलावा महिला आवेदकों को स्पेशल रेट पर लोन मिल सकता है। बैंक के अधिकारी के मुताबिक हम महिलाओं के घरेलू फाइनेंस में तेजी से बड़ी भूमिका को भी पहचानते हैं और इसीलिए पर्सनल और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए महिलाओं को बेहतर रेट पर लोन की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहक बचत खातों, डेबिट और क्रेडिट कार्ड और नो-कॉस्ट ईएमआई पेमेंट सहित अन्य बैंकिंग उत्पादों पर विशेष ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं। कोटक का प्लान अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने का है, जिससे ग्राहको को कोटक डेबिट और क्रेडिट पर रोमांचक ऑफर मिलेंगे।
ये हैं शानदार ऑफर्स
ऑफर्स में 7% ब्याज दर से शुरू होने वाले होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर के मामलों में 20 लाख रु तक की बचत शामिल है। कार, दोपहिया, एग्री, कमर्शियल व्हीकल और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट फाइनेंस के मामले में प्रोसेसिंग शुल्क पर 50 फीसदी की छूट। आप बैंक में अपनी सैलेरी एडवांस में भी पा सकते हैं। इस पर रोजाना केवल 1 रु का ब्याज लगेगा। महिला आवेदकों के लिए स्पेशल रेट पर लोन उपलब्ध है।
इस तरह मिलेंगे 2339 रु के बेनेफिट
आप अपने कोटक MyTeam स्पेशल क्रिकेट एडिशन डेबिट या क्रेडिट कार्ड को 599 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं और 2,339 रुपये तक के बेनेफिट ले सकते हैं। कोटक डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट और आकर्षक ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं। कई कैटेगरी में 100 से ज्यादा ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिनमें शॉपिंग, वेलनेस, एंटरटेनमेंट, ट्रेवल शामिल है। इसी तरह गोआईबीबो, ग्रोफर्स, टाटा क्लीक, स्विगी, पेपरफ्री, ज़ी5, गाना प्लस के साथ भी इसने टाई-अप किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications