नई दिल्ली, अप्रैल 13। यदि आप एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने यह घोषणा 12 अप्रैल, 2022 को की, और संशोधन के बाद बैंक अब 121-179 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी के लिए 3.25 प्रतिशत के बजाय 3.50 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करेगा। यानी इस अवधि पर इसने एफडी रेट में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की वृद्धि की है।
जानिए बाकी नये रेट
कोटक महिंद्रा बैंक ने 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर को 4.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.50 प्रतिशत कर दिया है, जो 10 आधार अंक की वृद्धि है। बैंक ने 364 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर को 4.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.75 प्रतिशत कर दिया, जो 25 आधार अंकों की वृद्धि है। बैंक ने 365 से 389 दिनों में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 5 फीसदी से बढ़ा कर 5.10 फीसदी कर दी, जो 10 आधार अंकों की वृद्धि है।
कुछ और अवधियों की ब्याज दर
कोटक महिंद्रा बैंक ने 390 दिनों (12 महीने 25 दिन) से 23 महीने से कम में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर ब्याज दर को 5.10 प्रतिशत से बढ़ा कर 5.20 प्रतिशत कर दिया, जो 10 आधार अंकों की वृद्धि है। कोटक महिंद्रा बैंक ने 23 महीने से 2 साल से कम में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर को 5.10 फीसदी से बढ़ा कर कर 5.25 फीसदी कर दिया है। वहीं दो से तीन साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 5.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.30 प्रतिशत कर दी गई है, जो 10 आधार अंक की वृद्धि है।
3 साल और उससे अधिक
बैंक अब तीन साल या उससे अधिक लेकिन चार साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.45 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करेगा। कोटक महिंद्रा बैंक अब 4 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.45 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर प्रदान करेगा। जबकि 5 वर्ष और उससे अधिक 10 वर्ष तक पर बैंक अब 5.60 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करेगा, जो पहले 5.50 प्रतिशत थी। इस अवधि पर 10 आधार अंकों की वृद्धि की।
अधिकतम और न्यूनतम ब्याज दर
सामान्य नागरिकों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक 7-14 दिन की एफडी पर सबसे कम 2.50 फीसदी और 5 से 10 साल पर अधिकतम 5.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर करेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक 7-14 दिन की एफडी पर सबसे कम 3 फीसदी और 5 से 10 साल पर अधिकतम 6.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर करेगा।
बैंक की आरडी ब्याज दरें
आरडी ब्याज दरों पर नजर डालें तो सबसे कम अवधि 6 महीनों पर सामान्य नागरिकों को 4.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 5 से 10 साल तक की आरडी पर सामान्य नागरिकों को 5.60 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.10 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications