नई दिल्ली, अक्टूबर 10। सब्र उन महत्वपूर्ण फैक्टर में से एक है जो लंबी अवधि में शेयर बाजार के निवेशकों को शानदार रिटर्न दिलाता है। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार एक क्वालिटी वाले स्टॉक को एक लंबे समय तक रखने की कोशिश करनी चाहिए। उनका मानना है कि शेयर को खरीदें और भूल जाएं। ये एक रणनीति है, जिसे अपना कर आप लंबे समय में हजारों रु को करोड़ों रु में बदल सकते हैं। इससे होता यह है कि निवेशक को अपने निवेश पर चक्रवृद्धि आय (कम्पाउंडिंग इनकम) का लाभ उठाने में मदद मिलती है। हम आपको यहां आज एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने 50 हजार रु को 5 करोड़ रु में बदल दिया है।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर लंबी अवधि में इक्विटी निवेश कितना तगड़ा रिटर्न दिला सकता है, इसका एक शानदार उदाहरण है। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की कीमत आज लगभग 1936 रु है, जो 20 साल पहले 12 अक्टूबर 2001 को 1.94 रु प्रति शेयर थी। यानी इस दौरान इस मल्टीबैगर स्टॉक में 997 गुना का उछाल आया। बीच में यह शेयर और ऊपर तक गया है। यानी ये 1000 गुना तक रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
50 हजार रु के 5 करोड़ रु
1000 गुना रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों को पैसा भी 1000 गुना कर दिया है। अगर किसी ने 20 साल पहले कोटक महिंद्रा बैंक के सिर्फ 50000 रु के ही शेयर खरीदे हों तो उनकी वैल्यू आज 5 करोड़ रु होगी। लंबी अवधि में एक शेयर ने निवेशकों का पैसा 1000 गुना तक बढ़ा दिया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शेयर बाजार क्या कर सकता है।
पिछले हफ्ते का उच्चतम स्तर
पिछले हफ्ते कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1966 रु तक ऊपर गया था। अगर उस स्तर से देखें तो पिछले 5 सालों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की कीमत 782 रु से बढ़ कर 1966 रु तक हो गई है। इस अवधि में लगभग 150 प्रतिशत रिटर्न मिला। पिछले 10 वर्षों में कोटक बैंक के शेयर की कीमत 232.93 रु प्रति शेयर से बढ़ कर 1966 रु प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान ये शेयर लगभग 750 प्रतिशत तक उछला।
1 महीने और 3 महीने का रिटर्न
कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पिछले एक महीने में 1815.35 रु प्रति शेयर के स्तर से बढ़ कर 1966 रु के पिछले हफ्ते के उच्चतम स्तर तक गया। यानी इस शेयर ने लगभग 8 प्रतिशत तक बढ़त हासिल की। पिछले 3 महीनों में प्राइवेट बैंक का शेयर 1720 रु से बढ़ कर 1966 रु हो गया। इस समय सीमा में शेयर में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कहां तक जा सकता है शेयर
शेयर बाजार के जानकार अभी भी इस शेयर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने निवेशकों को 2100 रु के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। कोटक महिंद्रा बैंक को 2050 रु से 2100 रु तक के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह दी गयी है। जबकि स्टॉप लॉस स्तर 1900 रु पर बनाए रखने को कहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications