नयी दिल्ली। केरल की सरकारी कंपनी केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (केटीडीएफसी) निवेशकों को पैसा लगाने के लिए 2 तरह के एफडी प्लान पेश करती है। केटीडीएफसी एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) है, जो आरबीआई के अंडर अथॉराइज्ड है। जैसा कि हमने बताया केटीडीएफसी एफडी पर केरल सरकार की गारंटी है, इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी निवेश राशि और मिलने वाला ब्याज 100 फीसदी सुरक्षित हैं। वरिष्ठ नागरिकों को केटीडीएफसी आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देती है। इससे ये वरिष्ठ नागरिकों के लिए और भी आकर्षक एफडी योजना बन जाती है।
कितनी मिलता है ब्याज
बात सामान्य नागरिकों की करें तो केटीडीएफएसी में 1 साल, 2 साल और तीन साल पर 8 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जाती है। वहीं 4 साल और 5 साल प्रत्येक अवधि के लिए एफडी कराने पर आपको केटीडीएफएसी में 7.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 साल, 2 साल और तीन पर 8.25 फीसदी ब्याज दर है। जबकि 4 साल और 5 साल पर सालाना 8 फीसदी ब्याज मिलेगा।
ऐसे मिलेगा 2 लाख रु का ब्याज
यदि आप सामान्य नागरिक हैं तो 5 लाख रु की एफडी तीन साल के लिए कराएं तो आपको हर साल 40000 हजार रु (दूसरे और तीसरे साल थोड़ा ज्यादा, क्योंकि दूसरे और तीसरे साल में ब्याज सहित जो राशि होगी उस पर ब्याज मिलेगा) का ब्याज मिलेगा। यानी 3 साल में 1.20 लाख रु सिर्फ बतौर ब्याज मिलेंगे। इसके बाद आप फिर से 5 लाख रु की एफडी दो साल के लिए करा लें। आपको 2 सालों में 80000 रु (पहले साल 40000 रु और दूसरे साल 40000 रु से थोड़ा ज्यादा) बतौर ब्याज मिलेंगे। यानी 5 सालों में 5 लाख रु के निवेश से आप 2 लाख रु से ज्यादा का ब्याज हासिल कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागिरकों को कैसे मिलेगा 2 लाख रु का ब्याज
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 2 लाख रु का ब्याज हासिल करना चाहता है तो उसे 2-2 बार निवेश नहीं करना होगा। क्योंकि केटीडीएफसी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रु की एफडी 5 साल के लिए कराई जाए तो 8 फीसदी से हिसाब से मैच्योरिटी पर 2 लाख रु से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। पहले साल 40000 रु का ब्याज मिलेगा। अगले साल 5.40 लाख रु पर। इसी तरह ये रकम जुड़ती रहेगी और ब्याज बढ़ता रहेगा। आखिर में 5 लाख रु क साथ 2 लाख रु से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।
मिल जाएगा लोन
केटीडीएफसी एफडी पर अपने निवेशकों को लोन भी देती है। आपको एफडी राशि 75 फीसदी तक लोन मिल सकता है। यानी अगर आप 5 लाख रु का निवेश करें तो आपको 1.3 लाख रु का लोन मिल सकता है। मगर आप एफडी के तीन महीने बाद ही लोन लेने के पात्र होंगे।
कौन कर सकता है निवेश
केटीडीएफसी में एफडी खाता आप अकेले या संयुक्त रूप से खुलवा सकते हैं। मगर ये एफडी सिर्फ भारतीयों के लिए ही है। एनआरआई इसमें निवेश नहीं कर सकते। यहां आपको कम से कम 10000 रु का निवेश करना होगा, जबकि इसके बाद आप 1000 रु की गुणा में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications