नई दिल्ली, जून 18। भारत में ऑटो कंपोनेंट सेक्टर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) क्रांति में शामिल होने के लिए कमर कस रहा है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) की एक हालिया स्टडी के अनुसार, एसोसिएशन के 800 सदस्यों में से 60 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ऑफर करने के लिए तैयार हैं। बाकी के लिए कहा गया है कि वे इस साल के अंत में या 2023 तक इसके लिए तैयार हो जाएंगी। ऑटो कंपोनेंट कंपनियों के लिए, ईवी भविष्य में एक प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर होंगे। बॉश इंडिया 39,314 करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ एक प्रमुख लार्ज-कैप ऑटो कंपोनेंट कंपनी है। कंपनी को उम्मीद है कि देश में उसका मोबिलिटी कारोबार, जो उसकी इनकम का 85 फीसदी हिस्सा है, चालू वित्तीय वर्ष में वृद्धि करेगा। कंपनी ग्रोथ के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी ध्यान दे रही है। इसीलिए इसने एक शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है।
2100 फीसदी डिविडेंड
कंपनी ने 19 मई 2022 को एक अंतिम और विशेष लाभांश (डिविडेंड) का भुगतान करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 110 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। अंतिम लाभांश के अलावा, बोर्ड ने 2022 में भारत में बॉश के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर 10 रुपये वाले शेयरों पर 1000 फीसदी विशेष लाभांश की भी सिफारिश की है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कुल लाभांश भुगतान 210 रु रुपये प्रति शेयर है।
पिछले साल कितना था लाभांश
पिछले वर्ष इसने 115 रु प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का ऐलान किया था। ध्यान रहे कि 2100 फीसदी लाभांश के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। घोषित अंतिम और विशेष लाभांश की एक्स-डिविडेंड डेट 14 जुलाई 2022 घोषित की गई है।
शेयर का रिव्यू
शुक्रवार को एनएसई पर बॉश का शेयर 13,329.29 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। स्टॉक का रिकॉर्ड किया गया 52-सप्ताह का निचला स्तर 12,932.45 रु प्रति शेयर है जो इसने 12 मई 2022 को छुआ और 52-सप्ताह का उच्च स्तर 19,250 रुपये प्रति शेयर है, जो 10 नवंबर 2021 को दर्ज किया गया है। इसका पीई अनुपात 32.27 है, जबकि सेक्टर पीई अनुपात 28.89 है। मगर पिछले 1 साल में स्टॉक लगभग 45.52% गिर चुका है।
बॉश की डिविडेंड हिस्ट्री
पिछले पांच वर्षों से लगातार लाभांश घोषित करने के बाद, कंपनी का एक मजबूत लाभांश ट्रैक रिकॉर्ड है। 2001 से, कंपनी ने इन दोनों सहित 27 लाभांश घोषित किए हैं। 27 लाभांशों में से 3 अंतरिम लाभांश हैं, 22 अंतिम लाभांश हैं और 2 विशेष लाभांश हैं, जिनमें ये दो लाभांश शामिल हैं। कंपनी ने इस मार्च के अंत में 2100% यानी 210 रुपये प्रति शेयर का इक्विटी लाभांश घोषित किया। 13329.75 रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य (सीएमपी) को देखते हुए लाभांश रिटर्न 1.58% पर आ रहा है।
बॉश कंपनी का ओवरव्यू
बॉश औद्योगिक प्रौद्योगिकी, मोबिलिटी सॉल्य़ूशंस, उपभोक्ता सामान और ऊर्जा और भवन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और सेवाओं की एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। बॉश लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाती है। इसके अलावा, बॉश भारत में जर्मनी के बाहर एंड-टू-एंड इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी समाधान के लिए सबसे बड़ी विकास सुविधा रखती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications