नई दिल्ली, अप्रैल 14। यदि आप लंबी अवधि में पैसा बनाने के लिए मजबूत इक्विटी एक्सपोजर चाहते हैं तो लार्ज-कैप कंपनियां एक बढ़िया विकल्प हैं। इस निवेश इंस्ट्रूमेंट के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ना जारी रखें। यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए नए हैं और जानना चाहते हैं कि कौन से फंड कम से कम जोखिम देते हुए अच्छा रिटर्न प्रदान करेंगे, तो बता दें कि लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड नए निवेशक के लिए शुरुआत करने के लिए एक शानदार जगह है। हमने यहां एक लार्ज-कैप फंड की जानकारी शेयर की है, जिसने अपनी स्थापना के बाद से अच्छा रिटर्न दिया है। ये फंड सालाना आधार पर एफडी जैसे विकल्पों की तुलना में कई गुना रिटर्न दे रहा है। जानते हैं इस फंड की डिटेल।
यूनियन लार्जकैप फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
इस फंड को यूनियन म्यूचुअल फंड द्वारा 11 मई 2017 को लॉन्च किया गया था। यह एक इक्विटी लार्ज-कैप ओपन-एंडेड फंड है। फंड अपनी कैटेगरी का मध्यम आकार का फंड है। इस फंड की एयूएम या एसेट अंडर मैनेजमेंट 219.18 करोड़ रुपये है। 12 अप्रैल 2022 तक इस फंड की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 16.93 रुपये है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.97% है, जो इसकी कैटेगरी एवरेज की तुलना में ज्यादा है।
रेटिंग है शानदार
ध्यान रहे कि यह फंड निवेश के लिए बेहद जोखिम भरा फंड है। हालांकि इस फंड को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 4-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई 100 टीआरआई है। इस फंड में निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है और एसआईपी के लिए यह 2000 रुपये है। यानी आपको पहली बार में कम से कम 5000 रु और फिर हर महीने 2000 रु की एसआईपी करनी होगी।
कैसा रहा रिटर्न
एक बार में राशि निवेश करने पर इस फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 24.30 फीसदी, 2 साल में 88.11 फीसदी, 3 साल में 54.75 फीसदी और शुरुआत से 69.30 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 24.30 फीसदी, 36.98 फीसदी (एफडी से करीब 6 गुना), 15.65 फीसदी और 11.29 फीसदी रहा है।
कैसा रहा एसआईपी रिटर्न
फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 4.97 फीसदी, 2 साल में 27.12 फीसदी और 3 साल में 36.71 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 9.35 फीसदी, 24.97 फीसदी और 21.40 फीसदी रहा है। 3 साल पहले इस फंड में शुरू की गयी 10000 रु की मासिक एसआईपी से अब तक कुल निवेश होता 3.60 लाख रु, मगर मिलने रिटर्न से यह राशि हो गयी होती 4.89 लाख रु।
फंड का पोर्टफोलियो
भारतीय शेयरों में फंड का 96.74 फीसदी निवेश है। इसका डेब्ट में 3.2 फीसदी निवेश है। फंड का अधिकांश पैसा वित्तीय, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कंज्यूमर स्टेपल और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश किया गया है। इस श्रेणी के अन्य फंडों की तुलना में इसने वित्तीय, ऊर्जा क्षेत्रों में कम निवेश किया है। फंड की टॉप होल्डिंग्स रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications